{"_id":"583e976a4f1c1be665de6327","slug":"morgan-stanley-cut-rating-for-flipkart-sixth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट को धन जुटाने में होगी परेशानी, मॉर्गन स्टैनली ने घटाई रेटिंग","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फ्लिपकार्ट को धन जुटाने में होगी परेशानी, मॉर्गन स्टैनली ने घटाई रेटिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कॉमर्स की दिग्गज भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। जाने-माने फंड हाउस मॉर्गन स्टैनली ने फ्लिपकार्ट की वैल्यू एक बार फिर घटा दी है। मॉर्गन स्टैनली ने छठी बार फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन घटाया है।
विज्ञापन
मॉर्गन स्टैनली ने फ्लिपकार्ट की वैल्युएशन घटाकर 558 करोड़ रुपये कर दी है। गौरतलब है कि जून 2015 में फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन 1520 करोड़ रुपये था। मॉर्गन स्टैनली ने फ्लिपकार्ट में अपनी होल्डिंग की वैल्यू तिमाही आधार पर 38 फीसदी घटाई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इसी महीने वैलिक और फिडेलिटी ने भी फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन घटाया था। वहीं पिछले साल वैनगार्ड ने भी फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन 25 फीसदी घटा दिया था। गौरतलब है कि वैल्युएशन घटने से स्टार्ट-अप्स मुश्किल में आ गए हैं।
विज्ञापन
वैल्युएशन घटने के बाद बाजार से पूंजी जुटाने में दिक्कतें होने लगती हैं। फ्लिपकार्ट इस साल बाजार से 100 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती थी। लेकिन अब हो सकता है कंपनी को परेशानी हो।