Valentine Day: महिलाओं के मुकाबले पुरुष करते हैं ज्यादा खर्च, गिफ्ट में सबसे टॉप पर हैं यह आइटम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद पूरे विश्व में प्रेम का त्योहार 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाएगा। हालांकि यह पूरा हफ्ता ही वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिवस के मौके पर किए गए एक सर्वे के अनुसार ज्यादातर पुरुष इस दिन को यादगार बनाने के लिए सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। वहीं महिलाएं सबसे कम पैसा खर्च करती हैं। यह सर्वे पूरे देश में किया गया था और 2 हजार लोगों ने अपनी राय व्यक्त की थी।
गिफ्ट देने के मामलें में पुरुष आगे
सर्वे के मुताबिक जहां पुरुष औसतन 4 हजार रुपये खर्च करते हैं, वहीं महिलाएं केवल 2 हजार रुपये का बमुश्किल खर्च करते हैं। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए इस अवसर पर कई तरह की गिफ्ट देते हैं, ताकि वो खुश रहें।
23 फीसदी लोग देते हैं ज्वैलरी
सर्वे के मुताबिक 23 फीसदी पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट के तौर पर ज्वैलरी देते हैं। वहीं 20 फीसदी रेस्टोरेंट में डिनर या फिर लंच डेट पर ले जाते हैं। 14 फीसदी लोग गिफ्ट में कार्ड देते हैं, वहीं 12 फीसदी चॉकलेट देकर इस दिन अपनी प्रेमिका को खुश करते हैं।
डिनर, लंच का बिल
डेट पर अगर किसी रेस्टोरेंट में डिनर या फिर लंच कराने का खर्च भी पुरुषों के हिस्से में आता है। पुरुषों को लगता है कि गर्लफ्रेंड से बिल का भुगतान कराना उनको ही काफी बुरा लगता है। 77 फीसदी पुरुषों का मानना है कि वो ही खाने के बिल का पेमेंट करेंगे। वहीं 64 फीसदी महिलाओं का मानना है कि बिल में आधा हिस्सा उनका होता है, इसलिए उनको भी भागीदार होना चाहिए।
गिफ्ट खरीदने में भी ऑफर, डिस्काउंट का ध्यान
वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट खरीदने के लिए उस शॉप या फिर वेबसाइट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जहां पर उनको ऑफर और डिस्काउंट मिलें। वहीं 81 फीसदी युवा ऑनलाइन गिफ्ट खरीदना पसंद करते हैं। सर्वे के अनुसार 78 फीसदी लोग सेल और डिस्काउंट का इंतजार करते हैं। ऐसे लोग वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट न देकर के आगे अपने प्रेमी या फिर प्रेमिका को गिफ्ट देकर के खुश करते हैं।