फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   McD special sauce bottle for sale on ebay

ये सॉस की बोतल है कुछ खास, कीमत है 14 लाख

Wed, 04 Feb 2015 01:44 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
McD special sauce bottle for sale on ebay

मैकडोनल्ड का बिग मैक बर्गर तो आपमें से बहुत से लोगों ने खाया होगा, लेकिन क्या आपको इसके खास स्वाद का राज पता है। इसका राज है मैक्डोनल्ड का खास तरह का सॉस।

विज्ञापन


अब इस सॉस के खास क्या है ये तो नहीं बताया जा सकता है, लेकिन हफिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक अब इस सॉस को मैकडोनल्ड की तरफ से ऑनलाइन मार्केट में बेचा जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 500 मिली. की इस एक बोतल की कीमत पहले 18,000 डॉलर रखी गई थी, लेकिन बुधवार की सुबह तक इसके लिए 23,000 डॉलर (करीब 14,18,000 रुपए) की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो:साभार-हफिंगटन पोस्ट)

चैरिटी में जाएगी पूरी रकम

McD special sauce bottle for sale on ebay

मैकडोनल्ड की तरफ से सॉस को बेचकर मिलने वाली राशि रोनाल्ड मैकडोनल्ड हाउस चैरिटीज नाम की चैरिटेबल संस्था को दी जाएगी।

मैकडोनल्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों को 25 मिली. की इस स्पेशल सॉस की ट्यूब भी बेच रही है, जिसकी कीमत 50 सेंट रखी गई है। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक के लिए मान्य है।

इंटरनेट पर बहुत सारे लोग यह मान रहे हैं कि इस सॉस के जरिए मैकडोनल्ड अपना एक राज बेच रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैकडोनल्ड इससे पहले अपनी वेबसाइट पर अपने बिग मैक बर्गर की रेसिपी बता चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed