{"_id":"5fbb70f9ac0e4a4eb87760fc","slug":"mcafee-india-survey-shows-that-online-festival-shopping-in-india-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है शॉपिंग का अंदाज, जानिए महामारी के दौरान कितने भारतीयों ने की ऑनलाइन खरीदारी","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
बदल रहा है शॉपिंग का अंदाज, जानिए महामारी के दौरान कितने भारतीयों ने की ऑनलाइन खरीदारी
Mon, 23 Nov 2020 01:51 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
ई-कॉमर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों ने बाजार जाकर खरीदारी कम की है और ऑनलाइन खरीदारी की ओर ज्यादा आकर्षित हुए हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी (McAfee) ने ऑनलाइन खरीदारी पर एक सर्वे की रिपोर्ट पेश की है, जिससे यह पता चलता है कि भारतीय ग्राहकों ने ऑनलाइन खरीदारी को ज्यादा तवज्जो दी है।
विज्ञापन
3.68 लाख करोड़ रुपये का है ई-कॉमर्स बाजार
इस दौरान 68 फीसदी भारतीय ग्राहकों की ऑनलाइन खरीदारी में सक्रियता बढ़ी है। इसमें हर वर्ग के ग्राहकों का योगदान है। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ साइबर क्राइम बढ़ने की भी आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, हर तीन में से एक भारतीय हफ्ते में तीन से पांच दिन ऑनलाइन खरीदारी करता है। वहीं, 15.7 फीसदी भारतीय प्रतिदिन खरीदारी करते हैं। रेडसीर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑनलाइन खरीदारों की संख्या 18.5 करोड़ है और 2020 में भारत का ई-कॉमर्स बाजार 3.68 लाख करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के लिए तैयार भारतीय
त्योहारी सीजन में 6.5 अरब डॉलर की ऑनलाइन सेल से कमाई का अनुमान था। 73 फीसदी भारतीय अब सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के लिए तैयार हैं। यानी अम लोगों के मन से आर्थिक संकट का डर कम हो रहा है। 15 से 21 अक्तूबर तक पिछले साल की तुलना में इस साल दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 55 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
ग्राहकों ने खर्च को बढ़ाया
देश में लॉकडाइन के दौरान अप्रैल में जब नॉन-एसेंशियल उत्पादों की डिलीवरी बंद थी, तब ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिमाह औसतन 1411 रुपये खर्च कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों ने खर्च को बढ़ाया है।