फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   lok sabha elections 2019 will have the biggest digital campaigning

लोकसभा के लिए इस बार होगा अब तक का 'सबसे बड़ा डिजिटल चुनाव'

Mon, 11 Mar 2019 04:06 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Mon, 11 Mar 2019 04:06 PM IST
सार

  • - वोट हासिल करने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन बन सकता है सबसे बड़ा माध्यम
  • - वर्ष 2014 के मुकाबले स्मार्ट फोन व इंटरनेट यूजर दोगुना से ज्यादा बढ़े देश में
  • - पिछले 5 साल में सोशल नेटवर्क पर सक्रिय लोगों की संख्या तीन गुना बढ़ गई

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 will have the biggest digital campaigning

विस्तार

मतदाताओं तक पहुंच बनाने में सोशल मीडिया की भूमिका को राजनीतिक दलों ने समझ तो करीब एक दशक पहले ही लिया था, लेकिन देश में पिछले लोकसभा चुनावों तक, यानी वर्ष 2014 तक भी इंटरनेट का प्रयोग करने वाले लोग कुल आबादी के 20 फीसदी के बराबर भी नहीं थे। सोशल नेटवर्क से तो दस फीसदी लोग भी नहीं जुड़े हुए थे। इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस सहित कई बड़े राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वोटर को प्रभावित करने में बड़ी ताकत झोंकी थी। 

विज्ञापन


इसमें खास तौर से भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले पांच सालों में सोशल मीडिया की खुद की ताकत भी जबर्दस्त तरीके से बढ़ गई है। स्मार्ट मोबाइल फोन का उपयोग बढ़ने के कारण इसका कैनवास बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पार्टियों के लिए यह और भी बड़ा मंच हो गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में वर्ष 2014 की तुलना में वर्ष 2018 तक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले दोगुना से ज्यादा, जबकि सोशल नेटवर्क का उपयोग करने वाले तीन गुना से ज्यादा बढ़ गए। वहीं स्मार्ट फोन यूजर भी दोगुना से अधिक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल के शुरुआती चार महीनों में, यानी लोकसभा चुनावों तक यह संख्या निश्चित रूप से बढ़नी ही है। एक सर्वे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में औसतन 94 फीसदी लोग अपने मोबाइल फोन से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण इलाकों में भी यह संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में वोट हासिल करने के लिए स्मार्ट फोन सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है। इस लिहाज से इस बार लोकसभा के लिए अब तक का 'सबसे बड़ा डिजिटल चुनाव' भी होगा।

6 लाख में से 43 हजार गांवों में मोबाइल सेवा नहीं

संचार मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से पिछले साल लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार जुलाई 2018 तक देश के कुल 5,97,618 गांवों (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी वाले गांव) में से 43,088 गांव मोबाइल सेवा से जुड़े हुए नहीं थे। सिन्हा ने बताया था कि देश की करीब 88 फीसदी आबादी को 3जी और 4जी सुविधा उपलब्ध थी।

lok sabha elections 2019 will have the biggest digital campaigning
सोशल मीडिया चुनाव पर अभियान

भारत में स्मार्ट मोबाइल फोन यूजर्स

वर्ष  संख्या (अनुमानित)
2014 12,84,23,100
2018  27,91,80,000
2019  31,71,48,000

भारत में इंटरनेट यूजर्स

वर्ष संख्या (अनुमानित)
2014  23,31,52,478
2018 48,30,00,000
2019  52,53,00,000

भारत में सोशल नेटवर्क यूजर्स

वर्ष संख्या (अनुमानित)
2014 10,60,00,000
2018 32,61,00,000
2019 35,14,00,000

भारत में फेसबुक यूजर्स

वर्ष  संख्या (अनुमानित)
2014   9,20,00,000
2018 28,10,00,000
2019 31,36,00,000
(स्रोत- 'स्टेटिस्टा', द स्टेटिस्टिक्स पोर्टल)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed