फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   loksabha elections 2019 bjp takes early lead in spending on facebook, congress on third position

चुनाव से पहले भाजपा ने ली इस मामले में बढ़त, कांग्रेस यहां भी पिछड़ी

Thu, 07 Mar 2019 02:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Mar 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 bjp takes early lead in spending on facebook, congress on third position

लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा होने से पहले ही राजनेताओं और उनके दलों ने विज्ञापन पर कमर कस ली है। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने एक डाटा जारी किया है, जिसके अनुसार फरवरी माह में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने चुनावी विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया। दूसरे नंबर पर क्षेत्रीय पार्टियां और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। भाजपा ने करीब 50 फीसदी पैसा फेसबुक पर खर्च किया। 

विज्ञापन

इतना किया खर्च

भाजपा और उसके सहयोगियों (पार्टी, मंत्री, नेता, सांसद और विधायक) ने फेसबुक पर फरवरी माह में 2.37 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों ने 19.8 लाख रुपये और कांग्रेस ने 10.6 लाख रुपये खर्च किए थे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया के लिए 25 फीसदी बजट

इस बार के लोकसभा चुनाव में केवल भाजपा अपने कुल बजट की 25 फीसदी राशि खर्च करेगी। क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे ज्यादा खर्च बीजू जनता दल, एनसीपी, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और शिवसेना कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने खर्च किए करीब 2 करोड़ रुपये

पार्टियों के अलावा केंद्र सरकार के कई विभागों जैसे कि माईजीओवी और डिजिटल इंडिया ने 35 लाख रुपये फेसबुक पर खर्च किए हैं। इसके अलावा भाजपा ने 'भारत के मन की बात' नाम से एक पेज चला रखा है, जिस पर आने वाले विज्ञापनों पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 'नेशन विथ नमो' पेज पर 60 लाख रुपये खर्च किए हैं। 

loksabha elections 2019 bjp takes early lead in spending on facebook, congress on third position

फेसबुक ने बनाई थी पॉलिसी

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फेसबुक राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल करने जा रहा है। इसके अनुसार अब  विज्ञापनों के साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा। राजनीतिक विज्ञापनों के ऊपर यह जानकारी रहेगी कि किसने विज्ञापन प्रकाशित किया है या उसके लिये किसने भुगतान किया है। लोग विज्ञापनों की एक लाइब्रेरी को भी एक्सेस कर सकेंगे।

कंपनी के सार्वजनिक नीति निदेशक (भारत एवं दक्षिण एशिया) शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि लोगों को विज्ञापन के साथ विज्ञापनदाता या उसके लिये भुगतान करने वाले की भी जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को इस बाबत अधिक जानकारी मिलेगी कि उन्हें दिख रहे विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं।

कंपनी इस महीने से देश में राजनीतिक विज्ञापन चला रहे या इनके लिये भुगतान कर रहे पेजों का प्रबंधन करने वाले लोगों की प्राथमिक भौगोलिक स्थिति भी दिखाना शुरू करेगी। मालूम हो कि भारत में फेसबुक के करीब 20 करोड़ उपभोक्ता हैं।

फेसबुक पर खर्च करने वाले नेता


(अमर उजाला ग्राफिक्स--रोहित झा)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed