OMG: स्पेन की एक महिला सूरज पर बेच रही है प्लॉट, आप खरीदेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कानून किसी देश को किसी तारे या ग्रह पर मालिकाना हक जताने से भले ही रोकता हो, लेकिन किसी व्यक्ति को थोड़े ही। ये कहना है स्पेन की मारिया दुरान का, जो सूरज के एक हिस्से पर अपना हक जताती हैं और सूरज पर प्लॉट भी बेच रही हैं।
यही नहीं, उन्होंने तो स्थानीय नोटरी कार्यालय में सूरज को अपने नाम रजिस्टर करवा रखा है। सूरज पर प्लॉट न बेचने देने की वजह से मारिया ने हाल ही में ई-व्यापार कंपनी ईबे के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है।
दरअसल सूरज पर प्लॉट बेचने के लिए मारिया ने ईबे पर अकाउंट खोला था। यहां पर मारिया एक यूरो में एक वर्ग मीटर प्लॉट बेचती थी। सूरज पर प्लॉट बेचने को ईबे ने अपने नियमों के खिलाफ पाया।
7500 पाउंड मांगे
इसके बाद कंपनी ने मारिया का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इससे तिलमिलाई मारिया ने स्पेन की एक अदालत में कंपनी पर मुकदमा कर दिया और 7500 पाउंड की क्षतिपूर्ति की मांग की है, जो उसके मुताबिक वो पेमेंट है, जो उसे मिली नहीं है।
स्काई न्यूज के मुताबिक मारिया के मुकदमे पर अदालत अगले महीने सुनवाई करेगी। तब तक मारिया अपनी वेबसाइट के जरिये ही सूरज पर प्लॉट बेच रही हैं।