जियो खरीदने जा रही है यह बड़ी केबल कंपनी, दो माह करना होगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीगाफाइबर के लिए पूरे देश से हुए रजिस्ट्रेशन
जियो गीगाफाइबर के लिए पूरे देश से रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वो कब से इन सेवाओं को शुरू करने जा रही है। अभी गीगाफाइबर के लिए कम से कम दो महीने का इंतजार लोगों को करना होगा।
इस वजह से हो रही है देरी
कंपनी के सूत्रों के मुताबिक गीगाफाइबर को प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर कनेक्शन देने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। कंपनी अभी रजिस्ट्रेशन करने वाले ग्राहकों का सर्वे कर रही है कि क्या वाकई में वो गीगाफाइबर की सेवाएं चाहते हैं या फिर नहीं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी एक ही पैकेज में लोगों को टीवी कनेक्शन, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन फोन की सुविधा देगी।
इसलिए मांग रही है आपसे जानकारी
रिलायंस जियो फिलहाल लोगों से खुद की और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के अलावा सोसाइटी, आरडब्लूए आदि में भी कनेक्शन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रही है। इससे वो यह पता लगा रही है कि किस एरिया में उसकी नई सेवा को लेने के लिए लोगों में कितनी उत्सुकता है।
रजिस्ट्रेशन कराने से नहीं बन जाएंगे ग्राहक
मिलेंगे 600 एचडी चैनल्स
फोन के तार से ही लोगों को एचडी क्वालिटी में 600 से अधिक चैनल्स देखने को मिलेंगे। इन चैनल्स को देखने के लिए आपको रिलांयस द्वारा उपलब्ध कराए गए सेट टॉप बॉक्स से जोड़कर के उठाया जा सकेगा।
500 से लेकर 1500 तक का मासिक प्लान
कंपनी ने ग्राहकों के लिए 5 प्लान लांच किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये होगी। सभी प्लान में डीटीएच कनेक्शन के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि चैनल्स की संख्या में कमी या फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
प्लान अवधि डाटा (जीबी) स्पीड (एमबीपीएस)
500 30 दिन 300 50
750 30 दिन 450 50
999 30 दिन 600 100
1299 30 दिन 750 100
1500 30 दिन 900 150
इस गीगा टीवी को लगवाने के लिए आपको भी पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन वो पैसा कनेक्शन कटवाने पर वापस मिल जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक नए कनेक्शन धारक को भी तीन महीने के लिए कई सारी सुविधाएं कंपनी की तरफ से दी जाएगी।
इसलिए खर्च करना होगा पहले
रिलायंस जियो गीगाफाइबर और गीगा टीवी का कनेक्शन लेने वालों को एक राउटर और सेट टॉप बॉक्स लिया जाएगा। इसकी सिक्योरिटी के तौर पर कंपनी 4500 रुपये देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा।
तीन महीने के लिए सब कुछ फ्री
फिलहाल 90 दिनों के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जिसमें हर महीने में 100 जीबी तक डाटा खर्च कर सकेंगे। इसका इंस्टालेशन फ्री है, लेकिन 4,500 रुपये सिक्योरिटी मनी देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा।