2 घंटे ठप रही IRCTC की वेबसाइट और ऐप, सोशल मीडिया पर यात्रियों ने जमकर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को शुक्रवार को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। दिन के समय 2 घंटे के लिए वेबसाइट और ऐप के ठप्प हो जाने से करोड़ो लोग तत्काल और सामान्य तौर पर टिकट को बुक नहीं कर पाए। इसके बाद यात्रियों ने रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।
Just as the tatkal booking opens at 11 am, IRCTC server is out of reach. So much of technology and they can't manage a server, interesting!!#IRCTC #Tatkal pic.twitter.com/15qz72omvt
— Deepak (@DeepMots) May 4, 2018विज्ञापन
11 बजे बंद हो गई थी साइट
वेबसाइट और ऐप सुबह 11 बजे के करीब ठप्प हो गया। इस समय स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है। वेबसाइट के ठप्प होने से कई लोग अपने टिकट को बुक नहीं करा सके। इस वजह से ऐसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिन्हें शनिवार को किसी आवश्यक काम से बाहर जाना था। वहीं गर्मियों का सीजन शुरू होने के कारण भी काफी लोग इस वक्त टिकट बुक करा सकते हैं।
This is How #irctc app work..or should i say
— Pooja Arora (@Freaking_rules) May 4, 2018
Does it work ?
From last 1 hours itz not working....@indianrailway__ @IRCTCofficial @irctcsouthzone @IndianRailUsers pic.twitter.com/svMR7ztakF
What is bad luck ?
— Sarvesh Kashelikar (@sarvesh_ak) May 4, 2018
When you book tens of tatkal tickets every month for others and the day you try to book one for yourself #irctc goes #down pic.twitter.com/KXGuIBpdvi
52 मिनट में भी नहीं हुआ पेमेंट
संतोष रे ने लिखा कि वो पिछले 52 मिनट से पेमेंट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह प्रोसेस में होता हुआ दिख रहा है। उनको नहीं पता था कि यह पेमेंट कब तक पूरा होगा।
#irctc
— Santosh Ray (@Santoshray02) May 4, 2018
It has been almost 52mins in making the payment for tatkal ticket and still processing I don't know when it will get complete. @RailMinIndia @PiyushGoyal pic.twitter.com/x67i2DTkfn