{"_id":"5abf295f4f1c1bb9618b4a76","slug":"irctc-to-soon-launch-its-payment-gateway-ipay-ticket-booking-will-become-cheaper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, जल्द लॉन्च करेगा अपना पेमेंट गेटवे ipay","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, जल्द लॉन्च करेगा अपना पेमेंट गेटवे ipay
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) जल्द ही अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने जा रहा है। इससे कंपनी की आगे चलकर थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे पर निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इससे टिकट बुक कराना भी सस्ता हो जाएगा।
विज्ञापन
हर महीने 12 लाख टिकट बेचती है कंपनी
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हर महीने करीब 12 लाख टिकटों की बुकिंग होती है। इन टिकट के लिए भुगतान थर्ड पार्टी यानी की बैंक, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और डेबिट-क्रेडिट कार्ड पेमेंट गेटवे की मदद से किया जाता है।
विज्ञापन
ipay के नाम से शुरू होगा गेटवे
आईआरसीटीसी ने अपने इस पेमेंट गेटवे को आईपे का नाम दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी 4 से 8 हफ्तों के बीच इसे अपनी वेबसाइट और ऐप पर शुरू कर देगी। पहले इसका पायलेट टेस्ट होगा। टेस्टिंग के बाद चरणबद्ध तरीके से इसको पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान अन्य थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
टिकट कराना होगा सस्ता
आईआरसीटीसी के इस कदम से रेल यात्रियों के लिए टिकट बुक कराना सस्ता हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक और मोबाइल वॉलेट कंपनियां जो ट्रांजेक्शन फीस वसूलते हैं, वो लगना बंद हो जाएगी। इससे टिकट खरीदते वक्त अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा।
इस स्टार्टअप के साथ किया करार
कंपनी ने अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने के लिए दिल्ली और बंगलूरू में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी MMAD कम्यूनिकेशन के साथ करार किया है। यह कंपनी ही आईआरसीटीसी को इसके लिए टेक्नोलॉजी और बैकएंड सपोर्ट देगी।
इस स्टार्टअप के साथ किया करार
कंपनी ने अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने के लिए दिल्ली और बंगलूरू में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी MMAD कम्यूनिकेशन के साथ करार किया है। यह कंपनी ही आईआरसीटीसी को इसके लिए टेक्नोलॉजी और बैकएंड सपोर्ट देगी।