फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   irctc name changed contest, government giving chance to people to win one lakh rupees

सरकार दे रही है 1 लाख रुपये जीतने का मौका, सिर्फ देना होगा एक बड़ी कंपनी को नया नाम

Sat, 08 Sep 2018 04:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
irctc name changed contest, government giving chance to people to win one lakh rupees
केंद्र सरकार के जरिए आप आसानी से एक लाख रुपये जीत सकते हैं। हालांकि केवल 700 लोगों में से केवल एक ही भाग्यशाली व्यक्ति को इसका मौका मिलेगा। सरकार ने दो माह पहले एक प्रतियोगिता शुरू की थी, जिसमें इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) का नाम बदलने के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल इसकी जगह छोटा, बोलने में आसान और याद रखने लायक नाम चाहते हैं। रेलवे ने इस बारे में लोगों से नाम मांगे थे। अगले दो माह में विजेता का चयन होगा और उसे एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन

रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी का नाम बदलने के लिए ‘क्वाइन ए न्यू नेम’ प्रतियोगिता का आयोजन mygov.in पर किया था। करीब 1852 लोगों ने नए नाम दिए थे। आईआरसीटीसी के एक सीनियर अफसर ने बताया कि फर्स्ट लेवल कमेटी ने करीब 700 नाम सेलेक्ट किए हैं। यह सूची अब सेकंड लेवल कमेटी को भेजी गई है जो एक नया नाम चुनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर में होगी नए नाम की घोषणा

कांटेस्ट के रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई को होनी थी लेकिन वह तारीख निकल गई है। अधिकारी के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक आईआरसीटीसी को नया नाम मिल जाएगा। अधिकारी ने बताया कि mygov.in वेबसाइट पर जब कांटेस्ट शुरू हुआ था तो लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। 

रोजाना बुक होते हैं 5 लाख से अधिक टिकट

irctc name changed contest, government giving chance to people to win one lakh rupees

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रतिदिन  करीब 5.73 लाख टिकट बुक होते हैं। यह टिकट रेलवे के अलावा फ्लाइट और बस सेवा भी शामिल हैं। इस साइट पर करीब 3 करोड़ यूजर रजिस्टर्ड हैं। आईआरसीटीसी ने हाल में अपनी वेबसाइट पर ढेरों बदलाव किए हैं। 

लांच की थी नई वेबसाइट

आईआरसीटीसी ने हाल ही में नई वेबसाइट भी लांच की थी।  नई वेबसाइट यूजर फ्रेंडली तो है ही साथ ही उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार वेबसाइट का फोंट साइज घटा या बढ़ा भी सकते हैं। इस वेबसाइट की दूसरी खासियत यह है कि सीट की उपलब्धता की जानकारी भी दी जा रही है। वेटिंग टिकट के कंफर्म होने का कितना प्रतिशत संभावना है इसकी भी जानकारी दी जा रही है। 2014 के बाद 2018 में इसके डिजाइन में फेरबदल किया गया है। 

17 बैंकों के साथ किया पेमेंट का टाईअप

नये वेबसाइट में 17 बैंकों के जरिए टिकट का पेमेंट किया जा सकेगा। टिकट बुकिंग के लिए हर एक यात्री की जानकारी आसानी से भरा जा सकेगा। पिछले टिकट बुकिंग की जानकारी एक जगह ही मिलने की सुविधा भी दी गई है। टूर पैकेज, होटल बुकिंग, टैक्सी बुकिंग समेत कई सुविधा भी दी गई है। इस वेबसाइट पर कई जानकारी बिना लॉगिंग के भी मिल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed