फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Investment of 9045 Crore rupees In Flipkart by Walmart Led Group

भारतीय ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट की अगुवाई वाला समूह करेगा 9,045 करोड़ का निवेश

Wed, 15 Jul 2020 11:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Investment of 9045 Crore rupees In Flipkart by Walmart Led Group
फ्लिपकार्ट

अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट की अगुवाई वाला समूह भारतीय ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट में 1.2 अरब डॉलर या 9,045 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे फ्लिपकार्ट भारतीय बाजार में अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों अमेजन तथा मुकेश अंबानी की जियोमार्ट को चुनौती देने के लिए अच्छी स्थिति में होगी। 

विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनी में वॉलमार्ट की बहुलांश हिस्सेदारी
ई-कॉमर्स कंपनी में वॉलमार्ट की बहुलांश हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट ने 2018 में 16 अरब डॉलर का निवेश कर फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। दोनों कंपनियों ने बयान में कहा कि निवेश के इस चरण में वॉलमार्ट के साथ समूह के मौजूदा शेयरधारकों ने भी हिस्सा लिया। इस निवेश के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 24.9 अरब डॉलर हो गया है। दो साल पहले फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 20.8 अरब डॉलर था। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट को वित्तपोषण वित्त वर्ष की शेष अवधि में दो चरणों में मिलेगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया है कि अन्य कौन से शेयरधारक कंपनी में निवेश कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने कहा, 'इस नई पूंजी से उसे भारतीय बाजार में अपने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस का और विस्तार करने में मदद मिलेगी। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार अब कोविड-19 संकट से उबरने लगा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट के सीईओ ने दिया बयान
फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि, 'कंपनी में वॉलमार्ट के शुरुआती निवेश के बाद से हमने प्रौद्योगिकी, भागीदारी और नई सेवाओं के जरिये अपनी पेशकश का काफी विस्तार किया है।' उन्होंने कहा, 'आज हम इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन क्षेत्र में सबसे आगे हैं और अन्य सामान्य श्रेणियों और किराना आदि में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कंपनी अगले 20 करोड़ खरीदारों को ऑनलाइन लाने के लिए नवोन्मेषण करती रहेगी। फ्लिपकार्ट का गठन 2007 में हुआ था। समूह की कंपनियों में फ्लिपकार्ट के अलावा डिजिटल भुगतान मंच फोनपे, फैशन क्षेत्र की साइट मिन्त्रा और ईकार्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed