फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   india post enters into e-commerce biz, will give tough competition to amazon, flipkart

ई-कॉमर्स बिजनेस में उतरा इंडिया पोस्ट, अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी कड़ी टक्कर

Fri, 14 Dec 2018 04:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
india post enters into e-commerce biz, will give tough competition to amazon, flipkart

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इंडिया पोस्ट ने भी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल लांच कर दिया है। शुक्रवार को लांच किए गए इस पोर्टल में लोग बेहद सस्ते में कई सारे उत्पाद खरीद सकेंगे। इससे अब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है

विज्ञापन

देश के हर कोने में होगी डिलिवरी

इंडिया पोस्ट की इस पोर्टल की खास बात यह है कि यहां से खरीदे गए उत्पादों को डाक विभाग देश के हर कोने में डिलिवरी करेगा। उत्पादों की डिलिवरी पोस्टमैन के जरिए की जाएगी। गौरतलब है कि डाक विभाग के देश के हर छोटे से गांव-देहात में डाकघर हैं, जिनके जरिए उत्पादों की डिलिवरी की जाएगी। 

विज्ञापन

मिलेंगे डाक विभाग के उत्पाद भी

संचार राज्यमंत्री एंव रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पोर्टल को लांच करते हुए कहा कि इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लोगों को डाक विभाग के उत्पाद भी मिलेंगे। इस पोर्टल से डाकघर को डिजिटल बाजार से जोड़ा जा सकेगा। इससे अब डाकघर के ग्राहकों को छोटी-छोटी चीजों के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद सकेंगे इस श्रेणी में उत्पाद

india post enters into e-commerce biz, will give tough competition to amazon, flipkart

देश का आम नागरिक जिन श्रेणियों में उत्पादों को इस पोर्टल के माध्यम से खरीद सकेगा उनमें कपड़े, फैशन व ज्वैलरी, आदिवासियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद, बैग, गिफ्ट आइटम, बॉस्केट, जैविक उत्पाद, हैंडलूम उत्पाद, दैनिक उपयोग की वस्तुएं आदि शामिल हैं। 

ऑनलाइन खुलेगा पोस्टल बैंक में खाता

इसके साथ ही अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहकों का खाता ऑनलाइन खुल सकेगा। लोगों को अपना पीपीएफ खाता, आरडी खाता, टीडी खाता खुलवाने के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत में कुल 155,015 डाकघर हैं।  भारत पोस्ट दुनिया में सबसे व्यापक रूप से वितरित डाक नेटवर्क है। 

नहीं होगी धोखाधड़ी

डाक विभाग ने कहा है कि इंडिया पोस्ट के इस नए ई-कॉमर्स पोर्टल पर जो भी सामान उपभोक्ता खरीदेगा, वो चित्र में दिखाए गए सामान जैसा होगा। किसी भी ग्राहक के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। सामान की डिलिवरी ग्राहकों को स्पीड पोस्ट के जरिए होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed