इंटरनेट की इन फील्ड में हैं मास्टर्स तो होगी मोटी कमाई, बना सकते हैं करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही यह करियर के तौर पर एक मोटी कमाई करने वाला फील्ड बनकर उभरा है। लाखों लोग इस फील्ड में काम करते हुए प्रति महीना लाखों रुपये कमा रहे हैं। ज्यादातर कंपनियों में सोशल मीडिया के लिए अलग से लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।
इतना है शुरुआती वेतनमान
बात करें नौकरी के हिसाब से तो इस फील्ड में शुरुआती वेतनमान 5-7 लाख रुपये से शुरू होता है। अनुभव के हिसाब से सैलरी बढ़ती रहती है। अगर आपको 10 साल का इस फील्ड में अनुभव है तो कम से कम 25 लाख रुपये सालाना वेतनमान पा सकते हैं। अब हम आपको उन फील्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी इस वक्त सर्वाधिक डिमांड है।
ब्लॉगर
अगर आपको पढ़ने और लिखने में महारत हासिल है और अपनी बात को करोड़ों लोगों तक आसान शब्दों में पहुंचाना चाहते हैं तो फिर ब्लॉग के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इस फील्ड में नौकरी के तौर पर कंटेंट राइटिंग, एडिटिंग और प्रमोशनल मैनेजर जैसी नौकरियां शामिल हैं।
एसईओ एक्सपर्ट
इंटरनेट पर करोड़ों की संख्या में वेबसाइट्स हैं। लेकिन कुछ ही वेबसाइट्स ऐसी हैं, जिन पर लोग जाकर के कंटेंट को पढ़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्च इंजन पर यह पहली नजर में दिख जाती हैं। सर्च इंजन पर आपके कंटेंट या फिर कंपनी की विजिबिलिटी बढ़े, इसके लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है।
डिजिटल मार्केटिंग
मार्केटिंग की फील्ड में अब डिजिटल मार्केटिंग भी एक जरूरत हिस्सा बन गई है। डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट या फिर मैनेजर किसी भी कंपनी की ऑनलइन विपणन बढ़ाने, ईमेल मार्केटिंग, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर मार्केटिंग को बढ़ाने का काम करते हैं।
डिजिटल विज्ञापन
डिजिटल मार्केटिंग की तरह डिजिटल विज्ञापन का भी अहम रोल होता है। इसके जरिए आप फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनियों के उत्पादों का प्रमोशन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन विज्ञापन के बिना अब कोई कंपनी अपने व्यापार को आगे नहीं बढ़ा सकती है। अगर आपको इस फील्ड में महारत हासिल है, तो कई कंपनियां आपको एक्सपर्ट के तौर पर नौकरी पर रख सकती हैं।
वेबसाइट ट्रैफिक प्लानर
आजकल प्रत्येक कंपनी को अपनी वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक चाहती है। ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए एक प्लानर की जरूरत पड़ती है, जिसका काम ही ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक लाने का होता है। इससे उसको वेबसाइट पर लगे विज्ञापन को भी ज्यादा रीच देने का काम होता है।