फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Hul to cut online advertisement spend due to this big reason

HUL करेगा ऑनलाइन विज्ञापनों में कटौती, इस वजह से उठाया यह बड़ा कदम

Wed, 14 Feb 2018 11:32 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Hul to cut online advertisement spend due to this big reason
देश की सबसे बड़ी फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने ऑनलाइन पोस्ट होने वाले अपने विज्ञापनों में कटौती करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह कदम अपनी मूल कंपनी यूनिलीवर की नई ग्लोबल पॉलिसी के तहत इस कदम को उठाया है। 
विज्ञापन


फेसबुक, गूगल पर देती है सबसे ज्यादा विज्ञापन
कंपनी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक और सर्च इंजन गूगल पर सबसे ज्यादा अपने ऑनलाइन विज्ञापन देती है। कंपनी ने कहा है कि अगर ऑनलाइन कंपनियां विज्ञापनों के साथ में ऐसा कंटेंट दिखाएंगे जो लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काता है या फिर बच्चों का शोषण करता है। 
विज्ञापन


यूनिलीवर करता है हर साल 9.4 बिलियन डॉलर खर्च
यूनिलीवर हर साल विज्ञापनों पर 9.4 बिलियन डॉलर खर्च करता है, जिसमें से एक तिहाई हिस्सा ऑनलाइन पर जाता है। वहीं भारत में एचयूएल सबसे बड़े विज्ञापनदाताओं में से एक है। भारत में इसके लिए कंपनी ने 3 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है, जिसमें से करीब 20 फीसदी डिजिटल मीडिया पर खर्च किया जाता है। 2020 तक इसके 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भेदभाव को बढ़ावा देने को रोकना मकसद

Hul to cut online advertisement spend due to this big reason
फेसबुक - फोटो : BBC

यूनिलीवर के चीफ मार्केटिंग अधिकारी केथ वीड ने कहा कि कंपनी बढ़ते नस्लभेद, धार्मिक भावनाएं को रोकना चाहता है। इसी कदम के तहत कंपनी ने इस तरह का फैसला लिया है। केथ ने कहा कि उन्होने अपने सभी डिजिटल पार्टनर फेसबुक, गूगल, ट्विटर, स्नैप और अमेजॉन के अधिकारियो से मुलाकात की है और सभी ने उनकी कंपनी की इस पॉलिसी का समर्थन किया है। अपने ब्रांड्स को सेफ रखने के लिए यूनिलीवर ने यह कदम उठाया है। 

गूगल, फेसबुक ने किया कदम का स्वागत
एचयूएल के इस कदम का भारत में फेसबुक और गूगल ने स्वागत किया है। दोनों कंपनियों ने बयान जारी करके कहा है कि हम इस कदम पर उनके साथ काम कर रहे हैं और अपने पार्टनर, यूजर व कस्टमर का भरोसा कायम रखने के लिए आने वाले दिनों में ठोस कदम उठाये जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed