फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   how companies celebrate april fool day

फूल ऑफर: टैक्सी के किराए में 'फरारी', 499 में 'चौपर'

Thu, 02 Apr 2015 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Apr 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
how companies celebrate april fool day

1 अप्रैल को देश भर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में 'एप्रिल फूल डे' को सेलिब्रेट किया। ऐसे में कंपनियां कैसे पीछे रह जातीं। कंपनियों ने भी अपने खास अंदाज में एप्रिल फूल डे सेलिब्रेट किया। आइए जानते हैं कुछ कंपनियों के एप्रिल फूल डे सेलिब्रेट करने के तरीकों के बारे में।

विज्ञापन


अमेजन पर जिंदा जानवर

ई-कॉमर्स साइट अमेजन डॉट कॉम ने अपनी वेबसाइट जिंदा जानवर की खरीदारी की पेशकश की। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं था। इस तरह से कंपनी सिर्फ लोगों को एप्रिल फूल बना रही थी।
विज्ञापन


उबर टैक्सी के साथ फरारी में यात्रा

टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया। इस ऑफर के तहत लोग उबर टैक्सी के जरिए हैमले, लैंबोरगिनी और फरारी जैसी गाड़ियों में मुफ्त यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं और इन सुपरकारों के साथ सेल्फी भी खिंचवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

499 रुपए में 'ओला एयर सर्विस'

how companies celebrate april fool day
ओला कैब ने तो एप्रिल फूल बनाने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक खास पेज ही बना डाला। इस पेज को 'ओला एयर' का नाम दिया गया।

इसमें बताया गया कि कंपनी ने एक नई चौपर सेवा शुरू की है, जिसके जरिए सिर्फ 499 रुपए प्रति घंटे की दर से यात्रा का लाभ उठाया जा सकता है।

इस पेज पर कंपनी के को-फाउंडर का वीडियो मैसेज भी दिया गया था। लोगों को ये इतना सच्चा लगा कि बहुत सारे लोगों ने अपने ओला ऐप को अपग्रेड करने की कोशिश भी कर डाली, जिससे वे इस नए सेवा का लुत्फ उठा सकें।

देखें वीडियो-

जोमैटो भी नहीं रहा पीछे

how companies celebrate april fool day

रेस्टोरेंट की खोज करने वाली वेबसाइट जोमैटो ने एक जोमैटचो (Zomatcho) नाम से एक ऐप लॉन्च करने की बात कही, जो उन लोगों को साथ में खाना खाने के लिए एक पार्टनर उपलब्ध कराएगा, जिन्हें अकेले बाहर खाना पसंद नहीं है।

इस ऐप के जरिए खाने-पीने की आदतों के हिसाब से साथी की तलाश की जा सकेगी। यह ऐप झूठा न लगे इसके लिए कुछ आंकड़े भी मुहैया कराए गए।

जोमैटो ने इन सबकी घोषणा एक ब्लॉग के जरिए की। इस ऐप से बहुत सारे लोग बेवकूफ बने और कंपनी ने एप्रिल फूल डे सेलिब्रेट कर लिया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed