मंगाया था 46 हजार का आईफोन, पैकेट खोलते ही उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में महानगर के शंकर विहार इलाके के एक फाइनेंस कंपनी में सेवारत युवक को ऑनलाइन कंपनी से आईफोन-6 मंगाना महंगा साबित हुआ। जब डिलीवर हुई तो उसमें पत्थर निकला।
जिसे देख युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब युवक कुरियर कंपनी व ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से शिकायत करता फिर रहा है।
क्वार्सी शंकर विहार निवासी योगेश शर्मा के अनुसार उसने 14 अक्तूबर को एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से आईफोन-6 नगद 46 हजार में खरीदा और भुगतान भी ऑनलाइन कर दिया।
कंपनी का स्टाफ नहीं दे पा रहा जवाब
कंपनी की ओर से कुरियर कंपनी के जरिये 17 अक्तूबर को डिलीवरी भी भेज दी गई। युवक ने पैकेट रिसीव कर लिया। मगर कुरियर देने वाले युवक के जाने पर जब उसे खोला तो उसमें पत्थर निकला।
अब शॉपिंग कंपनी मोबाइल भेजने का दावा कर रही है। कुरियर कंपनी का स्टाफ जवाब नहीं दे पा रहा। युवक खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।