फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   google to launch its payment app in india named tez on 18 september

व्हाट्सऐप से पहले गूगल इंडिया में लॉन्च करेगा अपना पेमेंट ऐप 'तेज'

Thu, 14 Sep 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 14 Sep 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
google to launch its payment app in india named tez on 18 september
google

गूगल भारत में व्हाट्सऐप से पहले अपना यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इसकी घोषणा अगले हफ्ते तक गूगल द्वारा कर दी जाएगी। इसके लिए गूगल ने पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


पढ़ें- Gmail समेत गूगल की कई सेवाएं ठप, Youtube भी नहीं हो रहा ओपन
विज्ञापन


18 सितंबर को लॉन्च होगा पेमेंट ऐप
दकेन.कॉम वेबसाइट के अनुसार, गूगल 18 सितंबर को अपना पेमेंट ऐप  लॉन्च करेगा। इस ऐप को यूपीआई से जोड़ने के लिए गूगल ने नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ करार किया है। यह ऐप एंड्रायड पे की तरह होगा जो कि गूगल प्ले स्टोर पर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सऐप को पहले मिली थी मंजूरी
एक लंबे इंतजार के बाद मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के लिए हरी झंडी दे दी थी। एनपीसीआई से परमिशन मिलने के बाद व्हाट्सऐप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंकों से बात कर रहा है। अब जल्द ही आप व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। NPCI के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ए पी होता ने व्हाट्सऐप को UPI पेमेंट की अनुमति देने की पुष्टि की है।


बता दें कि यह पहला मौका है NPCI ने किसी मोबाइल ऐप को पेमेंट के लिए मल्टी बैंक पार्टनरशिप की अनुमति दी है। हालांकि व्हाट्सऐप में यह फीचर कब दिया जाएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इससे पहले ट्रू कॉलर और हाइक भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अमेजॉन और ऊबर ऐप्स को UPI पेमेंट देने की बात चल रही है। इसकी टेस्टिंग आखिरी चरण में है। यूपीआई पेमेंट देने वाली कंपनियों की लिस्ट में गूगल का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed