नए साल में अपनों को दें ये खास तोहफा, सबको आएगा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल आने वाला है और लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देने की तैयारी में भी लगे हैं। ऐसे समय में हर किसी के मन में एक सवाल रहता ही है कि सामने वाले इंसान को आपका दिया हुआ गिफ्ट पसंद आएगा कि नहीं।
आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे तोहफे के बारे में, जो हर किसी को पसंद आएगा। ये तोहफा है गिफ्ट वाउचर। आप अपने किसी भी दोस्त, परिवार या अन्य किसी को कूपन वाउचर गिफ्ट में दे सकते हैं।
कूपन वाउचर का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इस कूपन का इस्तेमाल करके खरीदारी की जा सकती है। ऐसे में आप जिसे भी यह कूपन वाउचर देंगे, वह इस वाउचर का इस्तेमाल करके अपने पसंद की चीज खरीद सकता है।
ग्राहकों को क्या है फायदा/नुकसान
गिफ्ट वाउचर काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि गिफ्ट वाउचर जितने रुपए का होता है, उसकी कीमत हमेशा उससे कम ही होती है। इस तरह आप कम पैसों में अधिक शॉपिंग कर सकते हैं।
इसे ऐसे समझा जा सकता है। मान लीजिए आप 1000 रुपए का एक गिफ्ट वाउचर खरीद रहे हैं, जिसके लिए आपके कम पैसे देने होंगे। कई स्कीम अभी भी ऐसी हैं जिनमें 800 रुपए में 1000 रुपए का गिफ्ट वाउचर मिल रहा है। इस तरह आप 800 रुपए खर्च करके 1000 रुपए का सामान खरीद सकते हैं।
इसमें एक नुकसान ये है कि अधिकतर मामलों में गिफ्ट वाउचर सिर्फ उसी पोर्टल या दुकान पर काम करते हैं, जहां से उन्हें खरीदा जाता है। इस तरह आपको गिफ्ट वाउचर का इस्तेमाल करने के लिए उसी दुकान या शॉपिंग पोर्टल पर जाना होता है।
कंपनियों को क्या होता है फायदा
गिफ्ट वाउचर से कंपनियों को कई फायदे होते हैं। कोई भी व्यक्ति जो किसी गिफ्ट वाउचर के जरिए कहीं से शॉपिंग करता है, तो अधिकतर ये देखा गया है कि वह वाउचर की कीमत से अधिक के सामान खरीदता है।
ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि गिफ्ट वाउचर का पूरा इस्तेमाल कर सके। इस तरह वह हमेशा अपने वाउचर से अधिक का सामान खरीदता है और कंपनी का रिवेन्यू बढ़ाता है।
इसके अलावा, गिफ्ट वाउचर की वजह से कुछ ऐसे लोग भी सामान खरीदने किसी दुकान या पोर्टल पर आते हैं, जो पहले कभी भी वहां से कुछ नहीं खरीदा करते थे। इससे कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़ती है।
कहां से मिलेंगे गिफ्ट वाउचर
आज के समय में हर शॉपिंग पोर्टल इस तरह के गिफ्ट वाउचर देने लगा है। इसमें फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील और कई अन्य शॉपिंग पोर्टल ऑनलाइन गिफ्ट वाउचर उपलब्ध करा रही हैं।
इसके अलावा, बिग बाजार, रिलायंस ट्रेंड, शॉपर स्टॉप या अन्य शॉपिंग स्टोर भी वाउचर देने लगे हैं। इन वाउचर की एक निश्चित वैधता होती है, जिसके तहत ही आपको शॉपिंग करनी होती है।