{"_id":"59e7169a4f1c1bda538b7f02","slug":"get-facebook-likes-in-just-less-than-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजार रुपये से कम में लीजिए हजारों फेसबुक 'लाइक्स'","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
हजार रुपये से कम में लीजिए हजारों फेसबुक 'लाइक्स'
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Facebook Like
अगर आपको सोशल मीडिया पर सही तरीके से लाइक्स या शेयर नहीं मिल रहे हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको मात्र एक हजार रुपये से भी कम का खर्चा करना होगा। इसके लिए कंपनियां क्लिक फॉर्म नाम की एक टेक्नोलॉजी का प्रयोग धड़ल्ले से कर रही हैं, जिसकी मदद से वो किसी भी संस्थान या फिर व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो अथवा वीडियो पर लाइक्स और शेयर की संख्या को अप्रत्याशित तरीके से बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
ये लोग कर रहे हैं इस तकनीक का इस्तेमाल
क्लिक फॉर्म तकनीक का इस्तेमाल प्रसिद्ध गायक, फिल्म स्टार, स्टार्टअप, राजनीतिक दल और पब्लिकेशन कंपनियां कर रही हैं। इसके जरिए वो फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइक्स को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- 'मलाला युसूफजई' की वायरल फोटो पर छिड़ी बहस, पोर्न स्टार मियां खलीफा से हुई तुलना
विज्ञापन
10 हजार लाइक्स पाने के लिए इतना खर्च
सोशल मीडिया पर 10 हजार लाइक्स या फिर शेयर पाने के लिए क्लिक फॉर्म तकनीक के जरिए 130 रुपये से लेकर के खर्च करना पड़ेगा। इतने शेयर या फिर लाइक्स मात्र दो दिन में आ जाएंगे। अगर आप इससे ज्यादा शेयर या फिर लाइक्स अपने पोस्ट, वीडियो पर पाना चाहते हैं, तो फिर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
क्या है क्लिक फॉर्म तकनीक
इस तकनीक में पोस्ट पर दिन-रात काम करनेवाले लोगों के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए लोगों (बॉट्स) का भी इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार पोस्ट को लाइक और शेयर करते हैं। अभी फिलहाल इसको आउटसोर्स किया जा रहा है। वहीं फेसबुक, गूगल इस तकनीक पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है, लेकिन पूरी तरह से प्रयास में सफल नहीं हो पा रहे हैं।