फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Future Group offers discount on Tweets

अब हर ट्वीट पर डिस्काउंट देगा फ्यूचर ग्रुप

Thu, 12 Jan 2017 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Future Group offers discount on Tweets

किशोर बियानी के रिटेल जाइंट फ्यूचर ग्रुप ने ग्राहकों को खींचने का नया तरीका खोज निकाला है। कंपनी ने एक नया ऑफर लांच किया है।

विज्ञापन


इस ऑफर के तहत महीने में दो बार ट्विटर पर कंपनी अपने कुछ प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश करेगी।

डिस्काउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि इसके अनाउंसमेंट को कितनी बार री-ट्वीट किया जाता है। यह डिस्काउंट ग्राहकों को फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार और ईजीडे में खरीदारी के दौरान मिलेगा।

विज्ञापन

ऐसे खरीद सकते हैं सस्ता सामान

Future Group offers discount on Tweets
Big Bazaar

फ्यूचर ग्रुप का 'DecideYour Price' अभियान ट्विटर पर हर दूसरे गुरुवार को चलाया जाता है। ग्रुप के ट्विटर अकाउंट पर शाम छह बजे एक ब्रैंडेड प्रॉडक्ट का ऑफर लाया जाता है और रात 10 बजे तक जितनी बार उसका अनाउंसमेंट री-ट्वीट होता है, उसका दाम उतनी बार एक रुपए घटता है।

जैसे ही उसकी कम-से-कम कीमत तय हो जाती है, वह प्रॉडक्ट उस रेट पर दो दिन बाद शनिवार और रविवार को देशभर के बिग बाजार स्टोर्स में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होता है।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी प्रोडेक्ट की कीमत 1000 रुपए है और उसे 500 बार री-ट्वीट किया गया है, तो वो प्रोडेक्ट 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। ये  डिस्काउंट मैक्सिमम रिटेल प्राइस नहीं, स्टोर में प्रॉडक्ट की सेलिंग प्राइस पर दिया जाता है। हालांकि प्रॉडक्ट पर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा यह लिमिट कंपनी तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed