फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   from march your mobile wallet account will be closed as rbi going to take this tough decision

मार्च से बंद हो सकता है आपका मोबाइल वॉलेट अकाउंट, RBI जल्द लेगा फैसला

Wed, 21 Feb 2018 11:46 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
from march your mobile wallet account will be closed as rbi going to take this tough decision
mobile wallet

मार्च से देश भर में चल रहे कई मोबाइल वॉलेट बंद हो सकते हैं। इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द फैसला लेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए एक अहम आदेश को पूरा नहीं किया है। 

विज्ञापन


केवाईसी नॉर्म्स को करना था पूरा
आरबीआई ने देश में लाइसेंस प्राप्त सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अपने ग्राहकों का केवाईसी नॉर्म्स पूरा करने के लिए फरवरी 2018 तक का वक्त दिया था। ज्यादातर कंपनियां आरबीआई के इस आदेश को पूरा नहीं कर पाई हैं। अगर फरवरी तक यह पूरा नहीं हुआ तो देश भर में कई कंपनियों के मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ज्यादातर कस्टमर्स ने नहीं दिया है अपना केवाईसी
अभी पूरे देश में 9 फीसदी से कम मोबाइल वॉलेट उपभोक्ताओं ने अपने केवाईसी कंपनियों को दिया है। ऐसे में देश में 91 फीसदी से अधिक मोबाइल वॉलेट अकाउंट बिना केवाईसी के चल रहे हैं। अब इन 91 फीसदी उपभोक्ताओं के अकाउंट के बंद होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार करोड़ का हुआ था ट्रांजेक्शन

from march your mobile wallet account will be closed as rbi going to take this tough decision
mobile wallet

मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने दिसंबर में करीब 12 हजार करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। अब अगर आरबीआई सख्ती दिखाता है तो फिर करोड़ों लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। आरबीआई ने उन यूजर्स का भी केवाईसी करने के लिए कहा है, जो हर महीने अपने अकाउंट से 10 हजार रुपये से कम का भी ट्रांजेक्शन करते हैं। 

देश भर में ये हैं प्रमुख मोबाइल वॉलेट कंपनियां
देश भर में पेटीएम, मोबीक्विक, एसबीआई बड्डी, एचडीएफसी पैजेप, एम-पैसा, एयरटेल मनी, चिल्लर, फोन-पे प्रमुख मोबाइल वॉलेट कंपनियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed