फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   fraud message about jio launched dth service in rupees 10

JIO के नाम पर लग रही है ग्राहकों के खाते में सेंध, 10 रुपये में फ्री DTH के नाम पर हो रहा खेल

Mon, 19 Mar 2018 12:15 PM IST
अनंत पालीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनंत पालीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
fraud message about jio launched dth service in rupees 10
jio dth

'10 रुपये में जियो दे रहा पहले 1000 कस्टमर्स को आजीवन डीटीएच फ्री। आज ही कीजिए रजिस्ट्रेशन।' क्या आपके पास भी ऐसा मैसेज सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर आया है और यकीन मान कर रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश भी की है। अगर आपने ऐसा किया है तो फिर आपकी बैंक डिटेल्स को हैक कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जियो ने नहीं लॉन्च की है डीटीएच सर्विस
रिलांयस जियो ने फिलहाल अपनी डीटीएच सर्विस को लॉन्च नहीं किया। हालांकि इसकी तैयारी कंपनी काफी समय से कर रही है, लेकिन इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


हैकर्स ने बना डाली जियो की हूबहू वेबसाइट
रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com है। हैकर्स ने डीटीएच सर्विस बुक कराने के लिए बिलकुल मिलती जुलती वेबसाइट  http://jiodevices.online/Booknow बना डाली है। इस वेबसाइट जियोफाई, जियो फोन और जियो डीटीएच 10 रुपये में बुक करने की बात कही जा रही है। लेकिन असल में ऐसा है नहीं। कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जियो फाई 999 रुपये, जियो फोन 1500 रुपये में दे रहा है। डीटीएच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हो रही हैं कार्ड डिटेल्स हैक

fraud message about jio launched dth service in rupees 10
Jio
amarujala.com ने मामले की सत्यता को परखने के लिए इस वेबसाइट पर पूरे प्रोसेस को फॉलो किया। अगर आपने हैकर्स द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर ऑर्डर करने के लिए बुक बटन पर क्लिक किया तो फिर आपको सीधे पेमेंट करने के ऑप्शन पर ले जाएगा। इससे पहले आपसे अन्य डिटेल्स जैसे की नाम, पता और पिनकोड की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। पेमेंट पेज पर दो ऑप्शन दिए जाएंगे। पहला डेबिट कार्ड और दूसरा क्रेडिट कार्ड। 

मांगी जाएगी कार्ड का पिन, नाम और जन्म तिथि
कार्ड डिटेल्स के तौर पर कार्ड का नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी कोड के अलावा कार्ड का पिन नंबर, आपका नाम और जन्म तिथि भी मांगी जाएगी। अगर आपने गलती से भी यह सारी जानकारी दे दी तो फिर इसके बाद बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन रोकने का मैसेज स्क्रीन पर आ जाएगा। आप दोबारा भी अगर यह कोशिश करेंगे तो भी ये ही मैसेज देखने आएगा। 

रहेंगे सावधान तो नहीं होगी परेशानी
अगर आपके पास लगातार यह मैसेज आ रहा है तो भी इसको दरकिनार करें, वर्ना आगे चलकर आपके कार्ड की सारी डिटेल्स का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में सावधान रहना ही फायदेमंद है, अगर हो सके तो इस फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी बिना जांचे परखे इस तरह के लुभावने ऑफर्स से बचे रहें क्योंकि इससे होने वाले नुकसान की आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed