फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   fraud in online mobile shopping

आप भी मंगाते हैं ऑनलाइन मोबाइल, तो जरूर पढ़िए ये खबर

Sun, 06 Mar 2016 03:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 03:54 AM IST
सार

  • युवक के सामने डिब्बा खोला तो उसमें लकड़ी का टुकड़ा निकला
  • ऑनलाइन मोबाइल मंगाने पर गड़बड़ी हुई

विज्ञापन
fraud in online mobile shopping

विस्तार

अलीगढ़ के देहली गेट टनटनपाड़ा इलाके के एक मोबाइल दुकानदार के साथ ऑनलाइन मोबाइल मंगाने पर गड़बड़ी हुई है। खास बात है कि यह गड़बड़ी भी उसी कुरियर कंपनी की डिलीवरी में हुई है, जिसमें पिछले सप्ताह शंकर विहार के युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


यहां कुरियर ब्वॉय को नगद रुपये दिए गए, मगर डिब्बे में मोबाइल के बजाय लकड़ी का टुकड़ा मिलने पर उसे पकड़ लिया गया। बाद में रुपये वापस लेकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही तहरीर भी दे दी गई।
विज्ञापन


टनटनपाड़ा निवासी मुजाहिद की हाथी पुल पर इलेक्ट्रानिक व मोबाइल की दुकान है। उसने एक मोबाइल ऑनलाइन बुक कराया, जिसकी डिलीवरी लेकर बृहस्पतिवार को राहुल नाम का युवक पहुंचा। यह युवक रामघाट रोड की कुरियर कंपनी पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मोबाइल के नाम पर निकला पत्थर का टुकड़ा

fraud in online mobile shopping

मुजाहिद ने मोबाइल के 4494 रुपये नगद दिए और जैसे ही युवक के सामने डिब्बा खोला तो उसमें लकड़ी का टुकड़ा निकला। जब तक कुरियर देने आया युवक चार कदम आगे जा चुका था। मगर उसे दबोच लिया गया।

उससे रुपये वापस ले लिए गए और बाद में थाने ले जाकर पुलिस को देते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। एसओ के अनुसार मामले में जांच जारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

इधर, बता दें कि यह कुरियर भी उसी कंपनी से आया था, जिससे पिछले सप्ताह मोबाइल के नाम पर पत्थर का टुकड़ा आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed