फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   for startup companies iit kanpur to give funding upto 10 lakh rupees

बिजनेस शुरू करने के लिए यह IIT दे रहा है 10 लाख रुपये, स्टार्टअप को मिलेगा बूस्ट

Thu, 16 Nov 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 16 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
for startup companies iit kanpur to give funding upto 10 lakh rupees
Startup

आपके बिजनेस आइडिया में दम है तो स्टार्टअप शुरू करने के लिए  10 लाख रुपये मिलेंगे। दरअसल, आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सहयोग से ‘निधि प्रयास प्रोग्राम’ लांच किया है।

विज्ञापन


29 नवंबर तक www.iitk.ac.in/siic पर आवेदन करने के साथ ही अपना आइडिया भी भेजना होगा। जिसका आइडिया बेस्ट होगा, उसे बिजनेस करने के लिए 10 लाख रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें- नोएडा में HDFC बैंक ने खोला स्टार्टअप के लिए स्मार्टअप जोन, मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडबी के सीनियर ऑफिसर अभिजीत साठे ने बताया कि बेस्ट आइडिया को दस लाख रुपये के अलावा आईआईटी की चार आई लैब, थिंकरिंग लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह अपने स्टार्टअप को और अच्छे से संचालित कर सके। 

इन सेक्टरों में हो आपका आइडिया

for startup companies iit kanpur to give funding upto 10 lakh rupees

मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, हेल्थ केयर, क्लीन टेक, एनर्जी, वॉटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अगर आप बिजनेस शुरू करते हैं तो फिर यह पैसा मिलेगा।

सॉफ्टवेयर और एकेडमिक रिसर्च को जगह नहीं
इस प्रोग्राम के तहत उन प्रोजेक्टों पर विचार नहीं किया जाएगा जो सॉफ्टवेयर बेस्ड होंगे या प्योर एकेडमिक रिसर्च से जुड़े होंगे। इस तरह के आवेदन स्वीकार भी नहीं किए जाएंगे।

यह होनी चाहिए योग्यता
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर स्टार्टअप शुरू हो चुका है कि वह दो साल से ज्यादा पुराना न हो। 
- कंपनी के पास आवेदन के वक्त अधिक रेवेन्यु नहीं होना चाहिए।
- अगर टीम के साथ कोई स्टार्टअप है तो टीम के सदस्यों में से किसी एक को इसके लिए ऑथराइज्ड करना होगा जो मुख्य आवेदक के रूप में होगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अगर आपको इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो आईआईटी के सिडबी इनोवेशन सेंटर की सुधा सेलवाराज से फोन नंबर 0512-2597057 पर संपर्क कर सकते हैं। आप उन्हें ई-मेल के जरिए भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उनकी ई-मेल आइडी है siic@iitk.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed