फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   flipkart to start no kidding days sale from april 1, will get 80 percent discount

शुरू हो रही है इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल, मिलेगा 80 फीसदी डिस्काउंट-कैशबैक ऑफर

Sat, 31 Mar 2018 01:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
flipkart to start no kidding days sale from april 1, will get 80 percent discount
online sale

रविवार से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष की शुरुआत से ही ई-कॉमर्स कंपनियों में प्राइस वॉर भी शुरू हो जाएगा। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट रविवार से दो दिन के लिए नो किडिंग सेल शुरू कर रही है। इस सेल में लोगों को 80 फीसदी से अधिक डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


इन पर मिलेगा डिस्काउंट
जिन प्रॉडक्ट पर कंपनी डिस्काउंट देगी उनमें प्रमुख तौर पर ग्रूमिंग एंड हेल्थकेयर, बेबी केयर, बच्चों के खिलौने, वॉलेट, ड्रेस, जूते, हैंडबैंग आदि शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि सभी टॉप रेटिंग के प्रोडक्ट्स को इस सेल में शामिल किया गया है। लोगों को 4स्टार प्लस रेटिंग और एक हजार प्लस से ज्यादा रिव्यू शामिल होंगे। 
विज्ञापन


199 रुपये से शुरू होंगे कपड़े
फ्लिपकार्ट महिलाओं के लिए इंटरनेशनल ब्रांड के कपड़े, शूज और हैंडबैग को बहुत ही कम कीमतों पर देगा। इसकी शुरुआत 199 रुपये से होगी। वहीं प्यूमा, ली जैसे ब्रांड्स पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही खिलौनों और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की रेंज 49 रुपये से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम और फर्नीचर पर मिलेगा 80 फीसदी डिस्काउंट

flipkart to start no kidding days sale from april 1, will get 80 percent discount
flipkart

लैक्मे, नीविया और ब्रांड्स पर कंपनी 70 फीसदी की छूट देगी। वहीं होम और फर्नीचर कैटेगिरी के प्रॉडक्ट्स पर कंपनी 80 फीसदी की छूट देगी। सेल के दौरान मोबाइल असेसरिज के प्रॉडक्ट 99 रुपये से शुरू होंगे।  

ऐसे मिलेगा 15 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट
अगर उपभोक्ता एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो  10% तत्काल छूट मिलेगी, वहीं अगर ग्राहक फोनपे ऐप से पेमेंट करते हैं तो 15% कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट प्राइस क्रैश ऑवर नाम के ऑफर्स भी देगा, जिसमें सीमित समय के लिए कुछ चुनिंदा सामानों पर बेहतरीन डील दी जाएगी।

ग्राहकों को उस तय समय के अंदर ही शॉपिंग करनी होगी। फ्लिपकार्ट स्पेशल कॉम्बो ऑफर उपभोक्ताओं के लिए पेश करेगा। जहां एक प्रोडेक्ट खरीदने पर 10 प्रतिशत और 2 प्रोडेक्ट खरीदने में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed