अब 'डिब्बावाले' डिलिवर करेंगे फ्लिपकार्ट के ऑर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन कॉमर्स की दुनिया के दिग्गज फ्लिपकार्ट ने मुंबई के डिब्बावाला से टाई अप किया है, ताकि ग्राहकों तक सामान की डिलीवरी जल्दी कराई जा सके।
शुरुआत में डिब्बावाले फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से शिपमेंग लेकर ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। अभी ये सेवा प्रीपेड ऑर्डर के लिए होगी, जिसे बाद में कैश ऑन डिलीवरी के साथ जोड़ा जाएगा।
आपको बता दें कि दफ्तरों में समय से लंच बॉक्स पहुंचाने के मामले में डिब्बावाला दुनिया भर में फेमस है। डिब्बावाला कभी गलत पते पर डिलीवरी नहीं करते हैं।
ऑनलाइन मिलेगा आटा, दाल
फ्लिपकार्ट जल्द ही किराने का सामान भी ऑनलाइन बेचने की तैयारी कर रहा है। ई-कॉमर्स की यह दिग्गज कंपनी साल की दूसरी छमाही में इस सुविधा को शुरू कर सकती है।
इस क्षेत्र में उतरने के बाद फ्लिपकार्ट का सीधा मुकाबला बिगबास्केट, शॉपनाऊ और लोकल बनिया जैसी ग्रॉसरी कंपनियों से होगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी इसके लिए कोई अधिग्रहण नहीं करेगी। कंपनी ने कहा कि उनके पास टेक्नोलॉजी, वेयरहाउस और ब्रांड है। ऐसे में वह खुद ही इस बिजनेस को शुरू करेंगे।