बिना इंटरनेट के खरीद सकेंगे फ्लिपकार्ट से सामान, पढ़िए इस खास सुविधा के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लिपकार्ट जल्द ही अपने प्रोडक्ट ऑफलाइन भी बेचेगा। ये सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की जा रही है, जिन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल करना सहज नहीं लगता है।
इसे सहायक ई-कॉमर्स मॉडल के नाम से शुरू किया गया है। फिलहाल इस सेवा का इस्तेमाल सिर्फ फोन के जरिए ही किया जा सकेगा। इसके तहत ग्राहक उनके पास के फ्लिपकार्ट की ओर से निर्धारित स्टोर पर फोन करके अपना ऑर्डर बुक करा सकेंगे।
ग्राहक का फोन आने पर स्टोर मालिक फ्लिपकार्ट के ऐप के जरिए उनका ऑर्डर बुक करेगा। इस तरह से बुक किए गए ऑर्डर को ग्राहक अपने घर भी मंगवा सकता है और स्टोर से भी ले सकता है।
फ्लिपकार्ट का स्पाइस हॉटस्पॉट से गठजोड़
भारत के अग्रणी ई कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट ने स्पाइस हॉटस्पॉट के साथ गठजोड़ किया है। इसके जरिए फ्लिपकार्ट पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स में एक्सक्लूसिव फोन पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करेगा।
इस यूनिक एसिस्टेड ई कॉमर्स मॉडल के तहत ग्राहक स्पाइस हॉटस्पॉट के चुनिंदा स्टोर्स पर फ्लिपकार्ट के स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव रेंज को छू कर अनुभव कर सकते हैं।
स्टोर का स्टॉफ फ्लिपकार्ट ऐप पर ग्राहकों के आर्डर प्लेस करने में मदद करेगा और ग्राहक उसी स्टोर से या अपने घर पर फोन की डिलिवरी ले सकते हैं।