{"_id":"5e884c268ebc3e774f34f072","slug":"flipkart-ceo-says-will-not-cut-salary-of-employees-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट के सीईओ ने दिलाया भरोसा, कहा- कर्मचारियों के वेतन में नहीं करेंगे कटौती","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फ्लिपकार्ट के सीईओ ने दिलाया भरोसा, कहा- कर्मचारियों के वेतन में नहीं करेंगे कटौती
Sat, 04 Apr 2020 02:28 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 04 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वह उनके वेतन में कटौती नहीं करेगी।
विज्ञापन
प्रभावित हो रहा कारोबार
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि इस महामारी से उसका कारोबार प्रभावित हुआ है लेकिन उसने जिन भी लोगों को नौकरी की पेशकश की है, उन्हें पूरा करेगी।
फ्लिपकार्ट के सीईओ ने दिलाया भरोसा
कंपनी के ऑनलाइन टाउनहॉल में 8,000 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। टाउनहॉल के दौरान फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कंपनी कर्मचारियों, वेंडरों तथा विक्रेता भागीदारों के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मामले में सूत्रों ने कहा कि, कृष्णमूर्ति ने यह भी आश्वासन दिया है कि कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिनको भी नौकरी की पेशकश की गई है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन
मालूम हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसलिए सभी के कारोबार बंद पड़े हैं। कर्मचारी काम के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए कंपनी ने कहा है कि वे कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करेगी। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 47, उत्तर प्रदेश के आगरा में 25, राजस्थान में 19, गुजरात में 10, मध्यप्रदेश में छह और गोवा में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में तीन की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। इनमें 2650 सक्रिय हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 68 लोगों की मौत हुई है।