फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   flipkart amazon sale starts from today, customers will get 80 percent discount

आज से शुरू हुई Flipkart, Amazon पर सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80 फीसदी तक डिस्काउंट

Sun, 21 Jan 2018 10:46 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
flipkart amazon sale starts from today, customers will get 80 percent discount
eCommerce

आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजॉन सेल ऑफर लेकर के आई हैं। इस सेल ऑफर में लोगों को कई प्रॉडक्ट्स पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल का लाभ आम जनता 24 जनवरी तक उठा सकेगी। 

विज्ञापन


अमेजॉन की सेल 24 जनवरी तक 
दोनों कंपनियों की सेल 21 जनवरी से शुरू होगी। अमेजॉन की सेल 21 से लेकर के 24 जनवरी तक चलेंगी, वहीं फ्लिपकार्ट पर यह सेल 21-23 जनवरी के बीच चलेगी। ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप, कैमरा, कपड़ों, फुटवियर, फर्निशिंग पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं टीवी और अन्य उत्पादों की खरीद पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। 
विज्ञापन


इन स्मार्टफोन पर भी मिलेगा अच्छा डिस्काउंट
इसके अलावा सैमसंग, एप्पल और गूगल के स्मार्टफोन पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा। इन कंपनियों के अन्य प्रोडक्ट पर भी लोगों को डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान कंपनी सिटी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10% का कैशबैक देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10,000 रुपये का कैशबैक 

flipkart amazon sale starts from today, customers will get 80 percent discount
amazon

21 से 23 जनवरी तक की सेल के दौरान फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देगा। इनमें सस्ते और मंहगे, दोनों तरह के स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फ्लिपकार्ट 48,999 रुपये में गूगल पिक्सल 2 XL फोन देगा।

साथ ही, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पेमेंट करनेवालों को 10,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा। सैमसंग गैलक्सी S7 26,990 रुपये में जबकि 29,999 रुपये में शाओमी का फोन भी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। 

इन सामानों पर 80% तक छूट 
बजट कैटिगरी में लोग शाओमी रेडमी नोट 4, लेनोवो K8 Plus, मोटो G5 Plus, सैमसंग गैलक्सी ऑन नेक्स्ट, इनिफिंक्स जीरो 4 और पैनासॉनिक Eluga A3 जैसे मोबाइल भी डिस्काउंट रेट पर खरीद सकेंगे। 

अमेजॉन का ऐलान 
4 दिनों की सेल में ग्राहकों को फैशल और फुटवेयर पर 80% जबकि ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, खिलौनों और खेल के सामानों पर 70% तक की छूट मिलेगी। हाल ही में अमेजॉन ने कहा था कि वह 21 से 24 जनवरी तक ग्रेट इंडियन सेल लाएगा। इस दौरान वह आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और अमेजॉन पे से पेमेंट करनेवालों को 10% डिस्काउंट देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed