फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   flipkart amazon rival reliance jio to start its ecommerce venture from gujarat, hints mukesh ambani

गुजरात से शुरू होगा रिलायंस का ई-कॉमर्स कारोबार, ऐसे देगा फ्लिपकार्ट-अमेजन को टक्कर

Fri, 18 Jan 2019 07:30 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
flipkart amazon rival reliance jio to start its ecommerce venture from gujarat, hints mukesh ambani

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट और अमेजन को टक्कर देने के लिए रिलायंस ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत गुजरात से होगी। देश के सबसे धनी व्यक्ति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस गुजरात में अगले 10 साल में तीन लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि वह ऊर्जा, पेट्रोरसायन, नयी तकनीक से लेकर डिजिटल कारोबार सहित कई परियोजनाओं में यह निवेश करेंगे।

विज्ञापन


अंबानी ने नौंवे वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। गुजरात हमेशा से हमारी पहली पसंद रहा है और रहेगा।’’ 

विज्ञापन

शुरू होगा 5जी नेटवर्क

अंबानी ने कहा कि जियो का नेटवर्क 5जी सेवाओं के लिए तैयार है। इसलिए अब उसकी दूरसंचार इकाई और खुदरा कारोबार इकाई मिलकर एक नया वाणिज्यक मंच तैयार करेगी जो छोटे खुदरा व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों को आपस में जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज की तारीख में गुजरात, जियो की 4जी बेतार ब्रॉडबैंड सेवा के लिए एक आदर्श है और जियो का नेटवर्क 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका मतलब आने वाले सालों में भी गुजरात डिजिटल कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे रहेगा।

हालांकि, किसी समय सीमा की घोषणा के बिना उन्होंने कहा कि जियो और रिलायंस रिटेल मिलकर एक नया वाणिज्य मंच शुरू करेंगे जो गुजरात के 12 लाख छोटे दुकानदारों को सशक्त करेगा और यह भारत के तीन करोड़ व्यापरियों के समुदाय का हिस्सा है।

अंबानी ने कहा कि गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाती है। साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में उसकी पेट्रोरसायन इकाइयां हैं। रिलायंस समूह ने रिलायंस जियो के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने गुजरात राज्य में अब तक करीब तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है, और यहां करीब 10 लाख लोगों के लिए आजीविका के अवसर पैदा किए हैं। पिछले दशक की तुलना में रिलायंस आने वाले दस साल में अपने निवेश और रोजगार की संख्या को दोगुना करेगा।’’ 

flipkart amazon rival reliance jio to start its ecommerce venture from gujarat, hints mukesh ambani
mukesh ambani - फोटो : PTI

शुरू होगा पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन

जामनगर स्थित कंपनी की दोनों रिफाइनरियां अब ईंधन का कम और पेट्रोकेमिकल जैसे मूल्य वर्द्धित उत्पादों का अधिक उत्पादन करेंगी क्योंकि दुनिया अब इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ रही है।

डेटा औपनिवेशीकरण के खिलाफ कदम 

 मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘डेटा के औपनिवेशीकरण’ के खिलाफ कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय डेटा भारतीयों के पास ही रहना चाहिए। राजनीतिक औपनिवेशीकरण के खिलाफ महात्मा गांधी के अभियान का उल्लेख करते हुए अंबानी ने कहा कि भारत को अब डेटा पर दूसरे देशों के कब्जे को खत्म करने के लिए नया अभियान छेड़ने की जरूरत है।

वाइब्रेंट गुजरात समिट में अंबानी ने कहा गांधी जी की अगुवाई में भारत ने राजनीतिक औपनिवेशीकरण के खिलाफ अभियान चलाया। अब हमें आंकड़ों के औपनिवेशीकरण के खिलाफ सामूहिक तौर पर अभियान छेड़ने की जरूरत है।” 

अंबानी ने कहा कि नये विश्व में आज डेटा नई संपत्ति है। भारतीय आंकड़े भारत के लोगों के पास होने चाहिए, ना कि वैश्विक कंपनियों के पास होने चाहिये।

अंबानी ने भारतीय लोगों के आंकड़ों को वापस भारत लाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। दिग्गज उद्योगपति ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि पूरे विश्व में ‘मोदी’ की पहचान काम करने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed