फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Festive season sale on flipkart and amazon starting soon shop wisely

त्योहारी सीजन में अच्छी डील के लिए समझदारी से करें खरीदारी, फायदे में रहेंगे आप

Thu, 26 Sep 2019 02:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 02:36 PM IST
सार

  • 29 सितंबर से शुरू हो रही अमेजन और फ्लिपकार्ट का त्योहारी सीजन सेल
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं खरीदने का अच्छा समय 
  • छूट के लालच में आकर नॉन-ब्रांडेड वस्तुओं की खरीदारी से बचें

विज्ञापन
Festive season sale on flipkart and amazon starting soon shop wisely

विस्तार

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपने फेस्टिव सीजन सेल की तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली से पहले दोनों कंपनियों की साल की सबसे बड़ी सेल एक ही दिन शुरू होने वाली है। अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिव’ और फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ सेल 29 सितंबर से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन

मिलेगी भारी-भरकम छूट

जानकारों का कहना है कि देश के कारोबारी माहौल में सुस्ती है और पिछली कुछ तिमाहियों में ग्राहकों की धारणा कमजोर हुई है। ग्राहकों को खरीदारी करने के लिए दोबारा बाजार में उतारने के हिसाब से इस साल ई-कॉमर्स कंपनियां साल की सबसे बड़ी सेल में भारी-भरकम छूट देने की योजना बना रही हैं। कंपनियों की ओर से मिलने वाली छूट के अलावा कई और तरीके भी हैं, जिनके जरिए अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि ग्राहक अच्छी डील पाने के लिए समझदारी से खरीदारी करें। इस सेल के दौरान भारी-भरकम छूट के अलावा ग्राहकों को अन्य बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन

छूट मिलने के तरीकों पर करें गौर

इसमें कोई संदेह नहीं है कि त्योहारी सीजन सेल के दौरान आपको अच्छी डील मिल सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको स्मार्ट होने की जरूरत है। मान लीजिए आपको एक जोड़ी ईयरफोन खरीदना है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है। लेकिन आपका अधिकतम बजट 1,000 रुपये है। ऐसे में इस पर अच्छी डील पाने के लिए आपको यह देखना चाहिए कि ईयरफोन पर किस-किस तरीके से छूट मिल रही है। कूपन का इस्तेमाल करने से कितना कैशबैक मिल रहा है। किस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। इन बातों को ध्यान में रखकर खरीदारी करने से आप ईयरफोन को 799 रुपये तक में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके को भुनाएं

त्योहारी सीजन सेल के दौरान खरीदारी करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप जरूरी सामानों की सूची बना लें। सेल के दौरान आप उन सभी सामानों की कीमतों की जांच करें। अगर आपको लगता है कि किसी सामान की कीमत अब भी उतनी ही है, जितनी नॉन-सीजन सेल के दौरान रहती है तो उसकी खरीदारी न करें। उसके बदले उन जरूरी सामानों की खरीदारी करें, जिस पर अच्छी छूट मिल रही हो। जानकारों का कहना है कि त्योहारी सीजन सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं खरीदने का अच्छा समय होता है। इस दौरान इन वस्तुओं पर अच्छी छूट मिलती है। 

गुणवत्ता पर जरूर ध्यान दें

त्योहारी सीजन सेल के दौरान खरीदारों की सामान की गुणवत्ता पर जरूर ध्यान देना चाहिए। कई बार अच्छी छूट मिलने के कारण लोग नॉन-ब्रांडेड वस्तुएं भी खरीद लेते हैं, जिनकी गुणवत्ता काफी खराब होती है। जानकारों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, महंगे कपड़े, घड़ियां, होम अप्लायंसेस आदि की खरीदारी करते वक्त उनकी गुणवत्ता पर जरूर ध्यान दें और जहां तक संभव हो ब्रांड की जांच और रिव्यू के बाद ही इनकी खरीदारी करें। कई बार ऐसा होता है कि अधिक छूट मिलने के लालच में आकर नॉन-ब्रांडेड वस्तुएं खरीद लेते हैं। ये वस्तुएं खरीदते वक्त तो अच्छी दिखती हैं, लेकिन डिलीवरी आने के बाद पता चलता है कि इनकी गुणवत्ता काफी खराब है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बजट तय करें: त्योहारी सीजन सेल के दौैरान छूट के लालच में आकर अधिक खरीदारी न करें। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। 
  • कीमतें की तुलना जरूरी: खरीदारी करते समय वस्तुओं की कीमतों की तुलना जरूर करें। कई बार ऐसा होता है कि नॉन-सेल सीजन के मुकाबले त्योहारी सीजन सेल के दौरान कीमतें अधिक होती हैं। 
  • नई वस्तुओं पर छूट नहीं : इस दौरान नए लॉन्च सामानों पर छूट मुश्किल से मिलती है। जैसे फ्लिपकार्ट पर एपल आईफोन सीरीज पर छूट उपलब्ध होगी, लेकिन इसमें नए लॉन्च किए गए आईफोन-11 सीरीज शामिल नहीं है। 
  • कैश-ऑन डिलीवरी ऑफर : खरीदारी करते समय ऑफर में कैश-ऑन डिलीवरी विकल्प पर जरूर ध्यान दें। 
  • रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी : ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म या विक्रेता की रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी अलग-अलग होती है। इसलिए खरीदने से पूर्व नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed