फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Facebook to soon venture into ecommerce segment in india

Facebook ई-कॉमर्स मार्केट में करेगा एंट्री, बढ़ने वाली है अमेजॉन-फ्लिपकार्ट की मुश्किलें

Sat, 05 May 2018 10:43 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Facebook to soon venture into ecommerce segment in india
भारत में व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट सेक्टर में घुसने के बाद सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक एक और धमाका करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही कंपनी अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट को शुरू कर देगा, जिससे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट (वॉलमार्ट) और स्नैपडील की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


जून में शुरू होगी वेबसाइट
फेसबुक जून महीने की शुरुआत में भारत में अपनी मार्केटप्लेस वेबसाइट का सॉफ्ट लांच करेगा। अभी वो इसकी लांचिंग से पहले कई बड़े ब्रांड्स और बिजनेस हाउस से बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही उसने अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बनाएगा नए टूल्स 
फेसबुक इसके लिए नए टूल्स को डेवलप करेगा, जिससे कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स को अपलोड करने में और स्टॉक को मैनेज करने में आसानी होगी। फेसबुक पेमेंट सिस्टम को भी इस साल के अंत में शुरू कर देगा। शुरुआत में फेसबुक उपभोक्ताओं को कंपनियों की वेबसाइट या फिर उनके पेज पर भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

C2C मार्केटप्लेस नहीं हो पाया सफल

Facebook to soon venture into ecommerce segment in india

हालांकि फेसबुक ने अपने मार्केटप्लेस को 6 महीने पहले लांच किया था। तब यह कंज्यूमर टू कंज्यूमर (सी-टू-सी) था और इसकी OLX व Quikr से स्पर्धा करने की मंशा थी। लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाया। अब कंपनी इसी मार्केटप्लेस को पूरी तरह से ई-कॉमर्स वेबसाइट में तब्दील करेगी। 

200 बिलियन डॉलर का होगा मार्केट
गौरतलब है कि भारत में ई-कॉमर्स मार्केट 2026 तक 200 बिलियन डॉलर के पार चला जाएगा। 2017 में यह 19.6 बिलियन डॉलर का था, जिसके इस साल बढ़कर के 27 बिलियन डॉलर के पार पहुंचने की संभावना है।

फ्लिपकार्ट, अमेजन 5 बिलियन डॉलर और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान कर रही है। गूगल यह निवेश फ्लिपकार्ट में करेगी, जिसमें हाल ही में वॉलमार्ट ने 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed