Facebook ई-कॉमर्स मार्केट में करेगा एंट्री, बढ़ने वाली है अमेजॉन-फ्लिपकार्ट की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में शुरू होगी वेबसाइट
फेसबुक जून महीने की शुरुआत में भारत में अपनी मार्केटप्लेस वेबसाइट का सॉफ्ट लांच करेगा। अभी वो इसकी लांचिंग से पहले कई बड़े ब्रांड्स और बिजनेस हाउस से बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही उसने अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।
बनाएगा नए टूल्स
फेसबुक इसके लिए नए टूल्स को डेवलप करेगा, जिससे कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स को अपलोड करने में और स्टॉक को मैनेज करने में आसानी होगी। फेसबुक पेमेंट सिस्टम को भी इस साल के अंत में शुरू कर देगा। शुरुआत में फेसबुक उपभोक्ताओं को कंपनियों की वेबसाइट या फिर उनके पेज पर भेजेगा।
C2C मार्केटप्लेस नहीं हो पाया सफल
हालांकि फेसबुक ने अपने मार्केटप्लेस को 6 महीने पहले लांच किया था। तब यह कंज्यूमर टू कंज्यूमर (सी-टू-सी) था और इसकी OLX व Quikr से स्पर्धा करने की मंशा थी। लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाया। अब कंपनी इसी मार्केटप्लेस को पूरी तरह से ई-कॉमर्स वेबसाइट में तब्दील करेगी।
200 बिलियन डॉलर का होगा मार्केट
गौरतलब है कि भारत में ई-कॉमर्स मार्केट 2026 तक 200 बिलियन डॉलर के पार चला जाएगा। 2017 में यह 19.6 बिलियन डॉलर का था, जिसके इस साल बढ़कर के 27 बिलियन डॉलर के पार पहुंचने की संभावना है।
फ्लिपकार्ट, अमेजन 5 बिलियन डॉलर और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान कर रही है। गूगल यह निवेश फ्लिपकार्ट में करेगी, जिसमें हाल ही में वॉलमार्ट ने 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।