फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Exports From India Based Sellers Cross 2 arab dollar says Amazon

अमेजन के वैश्विक बिक्री कार्यक्रम के तहत भारतीय ब्रांड का कुल निर्यात 2 अरब डॉलर के पार

Mon, 20 Jul 2020 03:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Exports From India Based Sellers Cross 2 arab dollar says Amazon
अमेजन

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन के वैश्विक बिक्री कार्यक्रम (जीएसपी) के तहत बिक्री करने वाले भारतीय लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और ब्रांड का कुल निर्यात दो अरब डॉलर को पार कर गया है। अमेजन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक अमेजन ने साल 2015 में जीएसपी की शुरुआत की थी। इसके तहत भारतीय कंपनियों को अमेजन की 15 वेबसाइट के माध्यम से दुनियाभर में अपने सामान का निर्यात करने का मौका मिलता है। पहले इस कार्यक्रम कुछ ही विक्रेता जुड़े थे जिनकी संख्या अब 60,000 से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में अमेजन ने 2025 तक जीएसपी के माध्यम से कुल 10 अरब डॉलर के निर्यात की प्रतिबद्धता जतायी थी। अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका डिजिटलीकरण कर अमेजन निर्यात को तेज करने और रोजगार निर्माण में अपना योगदान कर रही है। यह देश की समावेशी आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसपी के माध्यम से किया जाने वाला निर्यात अब दो अरब डॉलर यानी 30,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर चुका है।

अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम ने कोविड-19 संकट के दौरान भी एमएसएमई के निर्यात कारोबार को बनाए रखने में मदद की। इससे सैकड़ों परिवारों को समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed