{"_id":"5e91a3148ebc3e76b00675cd","slug":"essential-items-ill-be-delivered-at-home-by-flipkart-and-tata-consumers-tie-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में टाटा और फ्लिपकार्ट घरों तक आसानी से पहुंचाएंगे सामान, कंपनियों के बीच करार","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
लॉकडाउन में टाटा और फ्लिपकार्ट घरों तक आसानी से पहुंचाएंगे सामान, कंपनियों के बीच करार
Sat, 11 Apr 2020 04:29 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत टाटा कंज्यूमर के वितरक उसके मंच पर मार्केटप्लेस विक्रेता के तौर पर पंजीकृत होंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता फ्लिपकार्ट पर आवश्यक वस्तुओं के संयुक्त पैकेज जैसे बेवरेजेज में टाटा टी और कॉफी, खाद्य उत्पादन जैसे टाटा संपन्न चावल, दाल और न्यूट्री मिक्स इत्यादि खरीद सकेंगे। यह भागीदारी बंगलूरू में पहले से ही परिचालन में है।
विज्ञापन
ग्राहकों तक फ्लिपकार्ट पहुंचाएगी सामान
यानी इस करार के तहत फ्लिपकार्ट अपने सप्लाई चेन की मदद से टाटा कंज्यूमर कंपनी के वितरकों के पास से प्रोडक्ट पिक करेगी और अपने डिलिवरी नेटवर्क की मदद से उसे ग्राहकों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
इन शहरों में होगा विस्तार
इन कंपनियों की योजना अब इसका विस्तार आगामी सप्ताह में मुंबई और दिल्ली में और भविष्य में दूसरी दर्जे के शहरों में करने का है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा कि उत्पादों का समूह भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध होने वाले टाटा कंज्यूमर के वितरकों ने फ्लिपकार्ट के पैकेजिंग और ऑर्डर पूरा करने संबंधी प्रशिक्षण पूरा किया है। ये वितरक फ्लिपकार्ट द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रियाओं के जरिए ऑर्डर को पूरा करेंगे।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीइओ सुनील डिसुजा ने कहा कि, ''टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मुश्किल के इस समय में अपने उत्पादों की उपलब्धता देशभर में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।''
ग्राहकों की सुविधाओं के लिए वैकल्पिक बिजनेस चैनल
वहीं मामले में फ्लिपकार्ट समूह के सीइओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि, ''टाटा कंज्यूमर और फ्लिपकार्ट के बीच तालमेल और क्षमताएं एक-दूसरे की पूरक हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि संकट के इस काल में ग्राहकों की सुविधा के लिए हम एक वैकल्पिक बिजनेस चैनल बनाने में कामयाब रहे। ''