फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   eCommerce companies shifting focus on offline store to launch ipo in future

ई-रिटेलर्स कंपनियों का नया मूलमंत्र- ऑनलाइन के साथ स्टोर खोलने पर दे रही जोर

Mon, 25 Dec 2017 02:20 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
eCommerce companies shifting focus on offline store to launch ipo in future

देश भर की प्रमुख ई रिटेल कंपनियों का अब नया मूलमंत्र ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन हो गया है। कंपनियां अब देश भर में दुकानें खोलने पर अपना सारा ध्यान दे रही हैं। इसके लिए कंपनियों ने निवेश का भारी भरकम प्लान बनाया है। 

विज्ञापन


ये कंपनियां खोलने जा रही हैं अपने स्टोर्स
ऑनलाइन फर्नीचर बेचने वाली कंपनी पेपरफ्राई, फैशन अपैरल बेचने वाली कंपनी मिंत्रा और बच्चों का सामान बेचने वाली वेबसाइट firstcry.com अपना ध्यान ज्यादा से ज्यादा स्टोर्स खोलने पर लगा रही हैं। इसके लिए हर छोटे से छोटे शहर में अगले दो साल तक कंपनियां स्टोर खोलेंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू हासिल की जा सके। 
विज्ञापन


आईपीओ लाने के लिए फ्रेंचाइजी सिस्टम पर जोर
कंपनियां आईपीओ लाने के लिए स्टोर खोलने को लेकर के अपना ज्यादा फोकस किए हुए हैं। पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति के मुताबिक बिजनेस में ग्रो करने और शेयर मार्केट से पैसा उगाहने के लिए ऐसा करना जरूरी है। हम आईपीओ के जरिए 12 से 18 महीनों में प्रॉफिट की स्थिति में आ जाएंगे। पेपरफ्राई के देश में इस वक्त  से अधिक स्टोर्स हैं, जो उसके बिजनेस में 20 फीसदी सेल्स दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंत्रा के भी हैं देश में स्टोर
ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट की सहयोगी कंपनी मिंत्रा ने भी देश के कई शहरों में अपने स्टोर खोल रखे हैं। इसके अलावा लेंसकार्ट, फर्स्टक्राई, जीवामे, क्लोविया जैसे ब्रांड भी अपने स्टोर खोल रहे हैं। लेंसकार्ट के देश भर में 400 से अधिक स्टोर हैं और कंपनी के बिजनेस में 50-60 फीसदी की ग्रोथ केवल ऑफलाइन से आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed