फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   e-commerce websites starts sale on Christmas new year, giving 80 percent discount

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने निकाली क्रिसमस-न्यू ईयर पर Sale, मिल रहा है 80 फीसदी तक डिस्काउंट

Sun, 17 Dec 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 17 Dec 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
e-commerce websites starts sale on Christmas new year, giving 80 percent discount
ई-कॉमर्स कंपनियां

दिवाली पर किसी वजह से शॉपिंग नहीं कर पाए हैं, तो आपके लिए अभी भी मौका है। देश की जानी-मानी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर नए साल और क्रिसमस के मौके पर ईयर एंड सेल शुरू की गई है, जिसमें इलेक्ट्रोनिक्स सामान खरीदने पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने यह सेल शुरू की है उनमें फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेजन और टाटा क्लिक शामिल हैं। 

विज्ञापन


अमेजन पर मिल रहा है 60 फीसदी का डिस्काउंट
अगर आप किसी तरह का कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदना चाहते हैं, तो फिर अमेजन.कॉम पर आप 60 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इनमें टीवी, फ्रिज, म्यूजिक सिस्टम, हेडफोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। हेडफोन खरीदने पर 70 फीसदी छूट शामिल हैं, वहीं लैपटॉप पर 25 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन


अमेजन पे बैलेंस पर मिलेगा 15 फीसदी डिस्काउंट
साथ ही अमेजॉन पे में बैलेंस रखने पर 15 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। वनप्लस, लेनोवो, हॉनर, सैमसंग मोटोरोला, आईफोन और सोनी जैसे ब्रैंड्स पर यूजर्स को फ्लैट समेत एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। मोबाइल्स पर 35 फीसद तक का और पावरबैंक, ब्लूटूथ और हैडफोन्स पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नैपडील दे रहा है ब्रांडेड शूज पर 50 फीसदी डिस्काउंट

e-commerce websites starts sale on Christmas new year, giving 80 percent discount
स्नैपडील

प्रमुख इ-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर अगर आप ब्रांडेड शूज खरीदते हैं तो फिर आपको 50 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। वहीं स्पीकर और हैडफोन जैसे इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी एक्सट्रा छूट भी मिलेगी। 

टाटा क्लिक पर हर सामान पर 70 फीसदी डिस्काउंट
टाटा ग्रुप की ई-कॉमर्स वेबसाइट टाटा क्लिक पर सामान खरीदने पर 70 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट केवल इलेक्ट्रोनिक्स आइटम पर मिल रही है। कंपनी की ओर से स्‍मार्टफोन, एप्‍लायंस और अन्‍य आइटम पर भी भारी छूट मि‍ल रही है।

कंपनी ने ब्रोड ब्रांडेड शूज पर भी 70 फीसदी की छूट दी है। पर्सनल केयर के सामान जैसे ट्रि‍मर और अन्‍य सामान पर भी ई कॉमर्स कंपनी 70 फीसदी की छूट दे रही है। माइक्रोवेव और ओटीजी पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट पर न्यू पिंच डे सेल

e-commerce websites starts sale on Christmas new year, giving 80 percent discount

फ्लिपकार्ट ने नए साल के मौके पर न्यू पिंच डे सेल शुरू की है। इस सेल में मोबाइल पर 70 फीसदी तो लेडिज वियर, सैंडल और ज्‍वैलरी 80 फिसदी छूट मिल रही है। इसके अलावा मेंस वि‍यर में फॉर्मल से लेकर कैजुअल वि‍यर तक भी छूट मि‍ल रही है। वहीं फि‍टनेस लर्वस को जि‍म बैग पर भी 40 फीसदी तक की छूट मि‍ल रही है।  

HDFC बैंक के डेबिट कार्ड पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि HDFC बैंक का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। जिन प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है उनमें एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन कुकर और कपड़े शामिल हैं।  

Shopclues.com पर मिल रहा है 80 फीसदी तक का डिस्काउंट
ऑनलाइन रिटेलर कंपनी शॉपक्लूस.कॉम पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी एडिडास, प्यूमा, डोन्ना कारन, सोच, एप्पल, और सैमसंग जैसी कंपनियों के प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने ईयर एंड बोनान्जा के नाम से सेल शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed