फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   e-commerce giant walmart agrees to pay 282 million penalty on closing bribe case

वॉलमार्ट: भारत सहित कई देशों में दी थी रिश्वत, चुकाएगी 1964 करोड़ रुपये का जुर्माना

Fri, 21 Jun 2019 02:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 21 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
e-commerce giant walmart agrees to pay 282 million penalty on closing bribe case

अमेरिका के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघन करने के आरोपों से घिरी अंतरराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वॉलमार्ट इस मामले को निपटाने के लिए अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी को 28.2 करोड़ डॉलर (करीब 1,962.5 करोड़ रुपये) का जुर्माना देने पर राजी हो गई है। कंपनी पर भारत, चीन, ब्राजील और मैक्सिको में कारोबार चलाने के लिए अमेरिकी भ्रष्टाचार-रोधी नियमों का उल्लंघन कर वहां के अधिकारियों को रिश्वत खिलाने का आरोप है। 

विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के मुताबिक, वॉलमार्ट के बिचौलियों ने नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बिना उचित मंजूरी के लिए दूसरे देश के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत खिलाई। ऐसा करना विदेशी भ्रष्ट व्यवहार कानून (एफसीपीए) के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


एसईसी ने कंपनी पर एफसीपीए के नियमों के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। कंपनी एसईसी के मामले को निपटाने के लिए 14.4 करोड़ डॉलर और आपराधिक मुकदमों को समाप्त करने के लिए करीब 13.8 करोड़ डॉलर देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईसी ने कहा कि वॉलमार्ट एक दशक से अधिक समय तक भ्रष्टाचार-रोधी अनुपालन कार्यक्रम संचालित करने में विफल रही। इस दौरान उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार किया। उधर, वॉलमार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त धन है। इससे कंपनी के वित्तीय परिणामों पर असर नहीं पड़ेगा।

मुश्किलों से बच सकती थी कंपनी

एसईसी के प्रवर्तन विभाग के एफसीपीए इकाई के प्रमुख चार्ल्स कैन ने कहा कि वॉलमार्ट ने नियमों के अनुपालन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार की वृद्धि और खर्चों में कमी को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी इनमें से कई समस्याओं से बच सकती थी। लेकिन उसने कई बार चेतावनी देने के बावजूद उसे गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही उचित आंतरिक लेखा नियंत्रण के कार्यान्वयन में देरी की। 

नहीं की भ्रष्टाचार-रोधी जोखिमों की जांच में विफल रही कंपनी

वॉलमार्टने एसईसी के आदेश पर सहमति जताते हुए कहा कि उसने प्रतिभूति विनिमय अधिनियमि-1934 के नियमों और आंतरिक लेखा नियंत्रण के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। एसईसी के आदेश के अनुसार, कंपनी भ्रष्टाचार-रोधी जोखिमों की पर्याप्त जांच या निगरानी करने में असफल रही। इसके अलावा उसने ब्राजील, चीन, भारत और मैक्सिको में कारोबार चलाने के लिए अपनी सहायक कंपनियों को बिचौलियों की नियुक्ति करने की अनुमति दी। इन्ही बिचौलियों ने बिना उचित मंजूरी के वहां के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत खिलाई। 

सही तरीके से कारोबार करने को प्रतिबद्ध
कंपनी सही तरीके से कारोबार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका अर्थ है कि हम हर जगह नैतिक रूप से कार्य करते हैं। इसके अलावा हमने अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं को दुरुस्त किया है। हम इस मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं। -डग मैकमिलन, अध्यक्ष एवं सीईओ, वॉलमार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed