फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   e-commerce companies sold products worth 12.7k crore in three days

ई-कॉमर्स कंपनियों ने तीन दिनों में बेच डाला 12.7 हजार करोड़ का सामान

Fri, 04 Oct 2019 07:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 04 Oct 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
e-commerce companies sold products worth 12.7k crore in three days

देश में जारी सुस्ती के बीच ई-कॉमर्स कंपनियों को त्योहारी सीजन का भरपूर फायदा मिल रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियां छह दिवसीय त्योहारी सीजन सेल के अंत तक कुल 3.7 अरब डॉलर (26.23 हजार करोड़ रुपये) के बिक्री का आंकड़ा छू सकती हैं। रेडसीर कंसल्टिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी सीजन सेल के शुरुआती तीन दिन में ही ई-कॉमर्स कंपनियों का बिक्री का आंकड़ा 1.8 अरब डॉलर (12.7 हजार करोड़ रुपये) के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


रेडसीर ने ई-कॉमर्स बाजार के दो सबसे बड़ी खिलाड़ी अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलग-अलग आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह बताया गया कि ग्राहकों ने फैशन उत्पादों की खरीदारी फ्लिपकार्ट से की, जबकि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद अमेजन से खरीदे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल की तरह ई-कॉमर्स क्षेत्र की कुल कमाई का 55 फीसदी मोबाइल से हुई।  इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फर्नीचर श्रेणी में भी तेजी देखी गई।

विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी के लिए सकारात्मक माहौल 

रेडसीर कंसल्टिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए ई-कॉमर्स नियमों के लागू होने के बाद ऑनलाइन बाजार में आए बदलावों के बाद भी शुरुआती तीन दिन इन कंपनियों के लिए अच्छे रहे हैं। इससे साफ होता है कि लोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए अभी भी सकारात्मक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेडसीर का आकलन है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बिक्री अवधि में ई-कॉमर्स कंपनियां 3.7 अरब डॉलर (26.23 हजार करोड़ रुपये) कमाएंगी। इस दौरान ई-कॉमर्स क्षेत्र के अपने बिक्री लक्ष्य का 80 से 100 फीसदी हासिल करने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed