फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   e commerce companies may be fined 1 lakh rupees if not Revealed Country Of Origin

कंपनियों ने नहीं बताया किस देश में बना है सामान, तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना

Sat, 11 Jul 2020 02:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Jul 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
e commerce companies may be fined 1 lakh rupees if not Revealed Country Of Origin
ई-कॉमर्स

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीन के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। पूरे देश में चीनी कंपनियों और चीनी प्रोडक्ट का लगातार बहिष्कार हो रहा है। देश में चाइनीज सामानों के बहिष्कार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि देश में काम कर रहीं ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले सभी प्रोडक्ट के साथ उसको तैयार करने वाले देश का नाम भी सार्वजनिक करने का फैसला लिया है। अगर कंपनियों ने सामान पर उसको तैयार करने वाले देश का नाम नहीं दिखाया, तो उन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है और साथ ही एक साल जेल की सजा भी हो सकती है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी का गठन किया है, जो स्वतः संज्ञान लेते हुए या केंद्र सरकार के निर्देश पर ऐसी कंपनियों के खिलाफ कदम उठा सकती है। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों और राज्य सरकारों को लिखा है कि पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स के तहत प्रोडक्ट पर कंट्री ऑफ ओरिजिन का उल्लेख करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


पहली बार 25,000 रुपये का जुर्माना
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने बताया कि अगर कोई कंपनी नियम का पालन नहीं करती है, तो पहली बार उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। दूसरी बार 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा और इसके बाद कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना या एक साल की जेल या दोनों भुगतने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सरकार से उन प्रोडक्ट के बारे में सलाह मांगी है जो बनते तो भारत में हैं लेकिन उनके कंपोनेंट चीन या किसी अन्य देशों से आयात होते हैं, हालांकि अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने इस मामले पर कोई आधारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed