{"_id":"f151691acd626d1be5ba9278ad042340","slug":"e-bay-offers-black-friday-sale-for-indian-customers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ग्राहकों के लिए ईबे ने लगायी ब्लैक फ्राइडे सेल ","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
भारतीय ग्राहकों के लिए ईबे ने लगायी ब्लैक फ्राइडे सेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Nov 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन रिटेल स्टोर ईबे ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल की पेशकश की है।
विज्ञापन
ग्लोबल स्तर पर ब्लैक फ्राइडे 27 नवंबर को मनाया जाएगा, ईबे ने भारतीय ग्राहकों के लिए इस सेल ऑफर के तहत भारी छूट की पेशकश 20 नवंबर से ही शुरू कर दी है।
30 नवंबर तक चलने वाले इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लाइफ स्टाइल उत्पादों पर 50 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर 45 फीसदी की छूट दी जाएगी।
इसके साथ ही ईबे ने अपनी ग्लोबल ई बाई पेशकश के तहत खरीदारी करने वाले भारतीय ग्राहकों को पूरे देश में उत्पादों की मुफ्त आपूर्ति (फ्री शिपिंग) की सुविधा देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन