फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   DPIIT sends queries to Amazon Flipkart on FDI norms adherence

अमेजन-फ्लिपकार्ट से सरकार ने मांगा ब्योरा, सुब्रमण्यम स्वामी ने भी दिया बयान

Mon, 21 Oct 2019 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Oct 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
DPIIT sends queries to Amazon Flipkart on FDI norms adherence

सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट से अपने पांच-पांच शीर्ष विक्रेताओं के नाम, पसंदीदा विक्रेताओं के उत्पादों की सूची और उनको दिए जाने वाले समर्थन का ब्योरा मांगा है। उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने इन कंपनियों को अलग-अलग प्रश्नावली भेजकर इनसे पूंजी संरचना, कारोबारी मॉडल और उत्पाद सूची प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी जानकारियां भी मांगी है। 

विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की शिकायतों के बाद इन कंपनियों को प्रश्नावाली भेजी गई है। कैट ने शिकायत में कहा था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की ‘त्योहारी सीजन सेल’ शुरू हो गई है, जो सरकार की एफडीआई नीति का उल्लंघन है। साथ ही आरोप लगाया है कि ये कंपनियां अनुचित गतिविधियों का अनुसरण कर बाजार बिगाड़ने वाली कीमतें पेशकश कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया ट्वीट


 

वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि जब हम क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूएसए के अमेजन तक पहुंच सकते हैं तो भारत में अमजन को अनुमति देने की आवश्यकता क्या है? व्यापारी हमारी संस्कृति का एक ठोस आधार हैं और अमजन उसे नष्ट कर देगा। अमेजन और फ्लिपकार्ट ही नहीं, बल्कि वॉलमार्ट के साथ भी यही दिक्कत है।

बाजार बिगाड़ने वाली कीमतों की जांच

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ बाजार बिगाड़ने वाली कीमत मामले की जांच हो रही है। सूत्रों का कहना है कि इन कंपनियों के मंच से जुड़े पेमेंट गेटवे की जानकारियां भी साझा करने को कहा गया है। एफडीआई नीति के प्रमुख प्रावधानों के तहत, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मॉडल में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति है। हालांकि, इन्वेंट्री आधारित मॉडल की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed