फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Dogspot.in gets investment from Ratan Tata

डॉगस्पॉट डॉट इन को मिला दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का साथ

Mon, 04 Jan 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jan 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Dogspot.in gets investment from Ratan Tata

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने पशुओं की देखभाल के लिए उत्पादों की पेशकश कर रहे पोर्टल डॉगस्पॉट.इन में निवेश किया है। हालांकि उन्होंने कितना निवेश किया है इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उल्‍लेखनीय है कि डॉगस्पॉट.इन भारत में पशु देखभाल उत्पादों के लिए सबसे बड़ा पोर्टल है। प्रमुख एवं नवीनतम उत्पादों की बढ़ती तादाद के साथ डॉगस्पॉट भारत में पेट केयर बाजार में बदलाव लाने में अहम जिम्मेदारी निभा रहा है। इंडिया कुशेंट और के. गणेश के साथ पिछले निवेश राउंड का नेतृत्व करने वाले रॉनी स्क्रूवाला ने भी कुछ नए एवं पुराने निवेशकों के साथ नए राउंड में निवेश किया है।
विज्ञापन


निवेश से प्राप्त होने वाली रकम का इस्तेमाल मौजूदा ब्रांड के तहत नए उत्पादों की पेशकश में किया जाएगा। भारतीय पेटकेयर (पशु देखभाल) बाजार में बहुत ज्यादा उत्पाद नहीं हैं और इससे संबद्ध मौजूदा ब्रांड तेजी से बढ़ रहे सेगमेंट की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में वैश्‍विक पेटकेयर बाजार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया और अकेले अमेरिका का इसमें 58.04 अरब डॉलर का योगदान रहा। 40 लाख से अधिक पालतू कुत्तों के साथ भारतीय पेटकेयर बाजार सालाना 35 प्रति की वृद्धि दर के साथ 1.22 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

'वृद्धि और बदलाव के दौर से गुजर रहा पेटकेयर सेक्टर'

Dogspot.in gets investment from Ratan Tata

इस निवेश पर रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, ‘हमने डॉगस्पॉट में निवेश किया है, क्योंकि हमें विश्वास है कि भारत में बढ़ते शहरीकरण के साथ पशु देखभाल बाजार अगले पांच साल में तेजी से विकसित होगा। डॉगस्पॉट पालतू जानवरों के बारे में अधिक जानकारी रखने वाला प्रमुख पोर्टल है।’

डॉगस्पॉट.इन के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राना अथिया ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘रतन टाटा द्वारा निवेश हमारे और हमारे निवेशकों के उस विश्वास की पुष्टि करता है कि भारतीय पेटकेयर सेक्टर व्यापक वृद्धि और बदलाव के दौर से गुजर रहा है।’

अन्य निवेशकों में अशोक मित्तल, ऋषि पर्ती, धीरज जैन और कई अन्य लोग शामिल हैं। डॉगस्पॉट को इस सौदे पर डेक्स्टर कैपिटल एडवाइजर्स द्वारा परामर्श मुहैया कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed