फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   digital spend to cross 100 billion mark by 2020

ऑनलाइन खर्च 100 अरब डॉलर के पार जाने की संभावना, 4 साल में डिजिटल पेमेंट की संख्या 43 करोड़ के पार

Thu, 15 Feb 2018 05:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
digital spend to cross 100 billion mark by 2020
digital india

ऑनलाइन उपभोक्ता खर्च साल 2020 तक 2.5 गुना बढ़कर लगभग 100 अरब डॉलर होने का अनुमान है। खर्च में यह वृद्धि ई-कॉमर्स, यातायात व होटल, वित्तीय सेवाओं तथा डिजिटल मीडिया में वृद्धि की वजह से होगी। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। मौजूदा समय में भारतीय डिजिटल लेनदेन के जरिये लगभग 40 अरब डॉलर खर्च करते हैं। 

विज्ञापन


इन वस्तुओं पर सबसे ज्यादा होगी भागीदारी
बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने गूगल के सहयोग से एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2020 तक डिजिटल लेनदेन के मौजूदा लगभग 40 अरब डॉलर का लगभग तीन गुना बढ़कर 100 अरब डॉलर होने की संभावना है। बाजार के आकार में कपड़े व एक्सेसरीज, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्यूरेबल्स, खाद्य सामग्री व ग्रॉसरी जैसे उत्पादों की बड़ी भागीदारी हो सकती है और साल 2020 तक इन उत्पादों के ऑनलाइन बाजार का आकार मौजूदा 18 अरब डॉलर से बढ़कर 40-45 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


होटल, यातायात में डिजिटल पेमेंट 11 अरब के पार
रिपोर्ट के मुताबिक, यातायात व होटल सेवा के लिए डिजिटल भुगतान मौजूदा 11 अरब डॉलर की तुलना में वर्ष 2020 तक 20 अरब डॉलर को छूने का अनुमान है, जबकि वित्तीय सेवाएं मौजूदा 12 अरब डॉलर के मुकाबले 30 अरब डॉलर तथा डिजिटल मीडिया के मौजूदा 20 करोड़ डॉलर के मुकाबले 57 करोड़ डॉलर को छूने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43 करोड़ ऑनलाइन उपभोक्ता
बीते चार साल में ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग दोगुनी बढ़कर वर्तमान में 43 करोड़ हो चुकी है। यह बढ़ोतरी स्मार्टफोन सस्ता होने, डाटा सस्ता होने तथा मोबाइल के अनुकूल या स्थानीय भाषा के अनुकूल सामग्री बढ़ने की वजह से हुई है। रिपोर्ट में यह पाया गया कि गैर-टीयर1 शहरों की नई महिला उपयोगकर्ता तथा 35 साल से ऊपर के शॉपर इस वृद्धि का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed