{"_id":"5a1ba5e44f1c1b001c8b5434","slug":"digital-insurance-is-profitable-as-its-save-time-and-give-various-option","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फायदे का सौदा है डिजिटल बीमा कराना, समय की बचत के साथ मिलते हैं ये बड़े फायदे","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फायदे का सौदा है डिजिटल बीमा कराना, समय की बचत के साथ मिलते हैं ये बड़े फायदे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Online shopping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते सामाजिक माहौल के मद्देनजर उपभोक्ता व्यवहार में भी महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वैश्वीकरण, इंटरनेट और सोशल मीडिया के व्यापक इस्तेमाल ने ग्राहकों के व्यवहार को बदल दिया है। हर संगठन से आज ग्राहकों को बाधा रहित यूजर एक्सपीरियंस के साथ बिजली की गति से उत्पादों और सेवाओं को वितरित करने की अपेक्षा रहती है।
धीरज के स्तर की अवधि दिन से सिमट कर कर घंटों और मिनटों में सिमट गई है। ग्राहक को सेवाओं की डिलीवरी तुरंत चाहिए और साथ ही अपनी खरीद की पल-पल की रिपोर्ट भी। वक्त की मांग के अनुसार, वित्तीय क्षेत्र भी डिजिटलीकरण की दिशा में प्रयास कर रहा है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सेवा और उत्पाद ग्राहकों को आराम से घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध किए जा सकें।
पोर्टल, खरीद, वितरण और भुगतान को विकसित करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल किया जा सकता है।
डिजिटाइजेशन को सहज बनाना
डिजिटाइजेशन का मतलब किसी मौजूदा प्रक्रिया का स्वचालन नहीं है, हालांकि इससे बिक्री प्रक्रियाओं की जटिलताओं को सरल बनाने और ग्राहक अनुभव को समृद्ध बनाने में योगदान लिया जा सकता है। आज डिजिटलीकरण और ऑनलाइन खरीद द्वारा सक्षम लेनदेन पर अधिक से अधिक व्यवसाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंपनियां अपनी व्यवसाय प्रक्रियाओं में डिजिटलीकरण को तेज कर रही हैं। इसमें कम दस्तावेज और स्वचालित निर्णय लेने का सुधार भी शामिल है। उदाहरण के लिए वित्तीय क्षेत्र में, बीमा का प्रीमियम भरने, निधियों को भुनाने और टैक्स विवरण प्राप्त करने जैसी पूरी प्रक्रिया अपने मोबाइल फोन से पूरी की जा सकती है।
वास्तव में टैबलेट-आधारित बिक्री प्रक्रिया की सहायता से वित्तीय योजनाकार ऐसी तमाम प्रक्रियाओं को अंजाम दे सकते हैं। टैबलेट में प्री-इंस्टॉल सूचनाओं के जरिये आयु और जीवन स्तर की प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सिफारिश की जाती है।

जानें क्या है डिजिटल
डिजिटल एक संचालन है, जो यूजर्स द्वारा किया जाता है। संगठन डिजिटल प्लेटफॉर्मों और टूल्स की मदद से ग्राहकों, वितरकों, नियामकों और आंतरिक टीमों के साथ इंटरैक्शन की समीक्षा करता है। सरलीकृत ऑपरेटिंग इंटरफेस ग्राहकों के लिए जीवन बीमा की खरीदारी को आसान करते हैं। परिचालन दक्षता और बाधा रहित प्रक्रिया पर केंद्रित भविष्य की सभी पहल ‘तकनीक की लहर’ पर सवारी करने को आतुर हैं।
डिजिटल के लाभ
लागत का अनुकूलन : तकनीक ने मानकीकरण और ग्राहकों को तत्काल और तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करने में सक्षम किया है। ग्राहक इंटरनेट पर नेविगेट करते हैं और एक एक वेबसाइट देखते हैं जो जानकारीपूर्ण और समझने में सरल हो। वेबसाइट या ऐप का उद्देश्य ग्राहकों को मात्र सूचनाएं देना नहीं, बल्कि जानकारी संपन्न बनाना होना चाहिए।
डिजिटल बिक्री का एक फायदा यह है कि कस्टमर को इस बात की शिकायत नहीं रहती कि उसे गलत पॉलिसी बेच दी गई है, क्योंकि वह खुद जान समझ कर प्लान चुनता है। ग्राहक उस श्रेणी में उपलब्ध उत्पादों की तुलना कर सकता है।
डिजिटल मार्केटिंग पोर्टल्स का उद्देश्य ऑडियंस की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित कर खरीद निर्णय को ट्रिगर करना है। गुणवत्ता और सूचनात्मक सामग्री वाली वेबसाइट बनाए रखने से यह संभव है। ग्राहक सटीक जानकारी दर्ज करते हैं और डाटा तुरंत सत्यापित हो जाता है। डाटा साझा करने और विभिन्न सरकारी और नियामक एजेंसियों के साथ संबंध होने के कारण किसी भी विसंगति को तुरंत पकड़ा जा सकता है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग ने व्यापार करने के पारंपरिक तौर-तरीकों को बदल डाला है। मैन्युअल प्रक्रिया के साथ डिजिटलीकरण के फायदों का लाभ उठाना एक तरह से किसी भी संगठन के लिए ग्राहकों व वितरकों के रिटर्न को अधिकतम करने का रास्ता बन गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल लर्निंग लगातार विकसित हो रहे हैं, साथ ही साथ इससे अलग-अलग ग्राहक के लिए अलग रणनीतियां, उनके साथ संबंधों में सुधार और कार्य में दक्षता भी लगातार हासिल हो रही है।
(तरन्नुम हसीब, डायरेक्टर (सेल्स), केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड)