{"_id":"5eabcadb8ebc3e08ed2461a8","slug":"coronavirus-impact-increase-in-sale-of-amazon-but-profit-is-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी की वजह से गिरा अमेजन का लाभ, लेकिन बिक्री में हुआ इजाफा","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
कोरोना महामारी की वजह से गिरा अमेजन का लाभ, लेकिन बिक्री में हुआ इजाफा
Fri, 01 May 2020 12:38 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 01 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
अमेजन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल की पहली तिमाही में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की बिक्री बढ़ गई है। कोरोना वायरस संकट के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर बैठे खरीदारी करने से उसकी बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है। लेकिन लाखों लोगों को घर बैठे डिलीवरी देने से उसकी लागत बढ़ी है। इस वजह से उसका जनवरी-मार्च तिमाही का लाभ 29 फीसदी कम हो गया।
विज्ञापन
2.54 अरब डॉलर रहा शुद्ध लाभ
कंपनी की आय वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम रही। इसलिए गुरुवार को कंपनी के शेयर में करीब पांच फीसदी की गिरावट देखी गई। समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.54 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.56 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
और अधिक खर्च करेगी कंपनी
हालांकि कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने कहा कि कंपनी अभी और अधिक खर्च करेगी। बेजोस ने कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में करीब चार अरब डॉलर या उससे थोड़ा अधिक का व्यय करने की उम्मीद है। यह राशि कर्मचारियों के ओवरटाइम (काम के घंटों से अतिरिक्त काम) के भुगतान, मास्क एवं अन्य सुरक्षा बंदोबस्त करने, अमेजन के गोदामों को किटाणू मुक्त (सैनिटाइज) करने पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य कंपनियों के मुकाबले बेहतर है वित्तीय हालत
कंपनी ने कहा कि अन्य पारंपरिक खुदरा कंपनियों के मुकाबले उसकी वित्तीय हालत बेहतर है। कोहल्स और गैप ने अपने स्टोर अस्थाई तौर पर बंद कर दिए हैं और इससे उनकी बिक्री को बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है।
त्वरित डिलीवरी के लिए जानी जाती है कंपनी
अमेजन को सामान की त्वरित डिलीवरी के लिए जाना जाता है। लेकिन ऑर्डर की संख्या बढ़ने से इसमें आम तौर पर लगने वाला दो दिन का समय बढ़कर एक हफ्ता हो गया है। वहीं टॉयलेट पेपर और सैनिटाइजर जैसे कई उत्पादों का स्टॉक खत्म हो गया है।
डिलीवरी के लिए 1,75,000 लोगों को नौकरी पर रखा
कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी ब्रायन ओलासावस्की ने कहा कि अभी वह नहीं बता सकते कि डिलीवरी प्रक्रिया कब सामान्य होगी। हालांकि कंपनी ने ऑर्डर की समय पर डिलीवरी के लिए 1,75,000 लोगों को नौकरी पर रखा है। साथ ही उन्हें हर घंटे के लिए दो डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी कर रही है।