फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   CCI to investigate charges against Flipkart says NCLAT

NCLAT का फ्लिपकार्ट को झटका: प्रतिस्पर्धा आयोग को कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश

Thu, 05 Mar 2020 10:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
CCI to investigate charges against Flipkart says NCLAT

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को बड़ा झटका देते हुए सीसीआई के पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया है। पीठ ने व्यापार नियामक सीसीआई को कंपनी के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


एनसीएलएटी के चेयरमैन जस्टिस एसजी मुखोपाध्याय की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से कहा कि फ्लिपकार्ट के खिलाफ अपने प्रभावशाली का दुरुपयोग करते हुए अनुचित व्यापार को लेकर पर्याप्त दलीलें मिली हैं। लिहाजा व्यापार नियामक अपने महानिदेशक को आरोपों की जांच करने का आदेश दे। 

विज्ञापन

सीसीआई के पूर्व के आदेशों पर रोक

न्यायाधिकरण ने कहा कि हम सीसीआई के पूर्व के आदेशों पर रोक लगा रहे हैं, जिसमें कंपनी को दोषमुक्त बताया गया था। मामले के अपीलकर्ता अखिल भारतीय विक्रेता संघ (एआईओवीए) ने अपना पक्ष अच्छी तरह से रखा है और उसकी दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष व्यापार नियामक को फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्देश दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीआई ने कर दिया था बरी

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपने पिछले आदेश में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को प्रभावशाली स्थिति का दुरुपयोग कर अनुचित व्यवहार के आरोप से दोषमुक्त कर दिया था। सीसीआई ने 6 नवंबर, 2018 को जारी अपने आदेश में कहा था कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और प्रभावशाली स्थिति के दुरुपयोग के मामले में एआईओवीए के आरोपों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed