फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   buy products on flipkart festive sale through emi with no interest amount

Flipkart की फेस्टिव सेल: ऐसे खरीदें बिना ब्याज के EMI पर सामान

Thu, 21 Sep 2017 07:49 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 21 Sep 2017 07:49 AM IST
विज्ञापन
buy products on flipkart festive sale through emi with no interest amount
ऑनलाइन रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में सामान खरीदने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखेंगे तो फिर आपको ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। जहां फ्लिपकार्ट नो कैश ईएमआई का ऑप्शन लेकर के आया है, वहीं अमेजॉन  भी buy now-pay latter की स्कीम लेकर के आया है। अब हम पहले जानते हैं फ्लिपकार्ट के ऑफर के बारे में...
विज्ञापन


बजाज फिनसर्व के साथ किया है समझौता
फ्लिपकार्ट ने बजाज फिनसर्व के साथ में टाईअप किया है। इसके तहत आप जो भी प्रॉडक्ट फ्लिपकार्ट की साइट से सेल के दौरान खरीदेंगे, उस पर फाइनेंस की सुविधा बजाज देगा, न कि फ्लिपकार्ट। इसके लिए ग्राहकों को बजाज फिनसर्व की तरफ से जारी ईएमआई कार्ड लेना होगा। ये कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है, बल्कि एक तरह से पर्सनल लोन कार्ड है। 
विज्ञापन


पढ़ें- फ्लिपकार्ट #BigBillionDay: 14,999 रु. में मिलेगा 39,999 वाला फोन, जानें सारे ऑफर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है क्रेडिट कार्ड तो भी ईएमआई पर होगी खरीदारी
फ्लिपकार्ट के निदेशक और डिजिटल व कंज्यूमर फाइनेंश्यिल सर्विस के हेड मयंक जैन ने कहा कि पूरे देश में केवल एक फीसदी लोगों के पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी ने जो ऑफर फेस्टिव सेल के दौरान दिया है, उससे काफी लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। 

नहीं देना होगा इंटरेस्ट और सर्विस चार्ज
अगर कोई कस्टमर फ्लिपकार्ट से ईएमआई कार्ड के जरिए सामान खरीदता है तो फिर उसको किसी तरह का कोई इंटरेस्ट या फिर अलग से चार्ज नहीं देना होगा। बजाज का यह ईएमआई कार्ड देश के 160 शहरों की 16 हजार शॉप्स पर यूज हो सकता है। अगर कोई ग्राहक इस कार्ड से फ्लिपकार्ट के अलावा और जगह सामान खरीदेगा तो उसे इंटरेस्ट देना होगा। 


खर्च करने होंगे 349 रुपये
कस्टमर को यह कार्ड लेने के लिए 349 रुपये की ज्वाइनिंग फीस देनी होगी, उसके बाद हर साल 99 रुपये की रिनुअल फीस लगेगी। कस्टमर को अपने डॉक्यूमेंट देने होंगे, जिसके बाद कंपनी कार्ड को जारी करेगा। फिलहाल ये ऑफर केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो ऐप के जरिए खरीदारी करेंगे। 

अमेजॉन पर चल रही है ये स्कीम
अमेजॉन पर buy now pay later स्कीम चल रही  है, जिसके तहत एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए सामान खरीदने वालों को 3 महीने की राहत मिलेगी। ऐसे ग्राहकों को सामान खरीदने के बाद जनवरी 2018 से ईएमआई शुरू होगी। यानी आप अभी सामान खरीदें और जनवरी से अपनी ईएमआई के जरिए पेमेंट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed