{"_id":"5b530a2e4f1c1bed5e8b479b","slug":"booking-irctc-ticket-on-other-website-and-wallets-will-cost-you-more","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IRCTC पर टिकट बुक कराना होगा और महंगा, अब प्रत्येक टिकट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
IRCTC पर टिकट बुक कराना होगा और महंगा, अब प्रत्येक टिकट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल का सफर और महंगा होने जा रहा है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा कहीं और से बुक करने पर अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यहां से बुकिंग करने पर कटेगी जेब
अगर आप रेलवे का टिकट पेटीएम, मोबिक्विक, मेकमाईट्रिप, यात्रा और क्लियरट्रिप आदि मोबाइल वॉलेट या वेबसाइट से करते हैं तो ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार हो जाइये। अब इन वेबसाइट्स और मोबाइल वॉलेट से टिकट की बुकिंग पर 12 रुपये और अतिरिक्त कर देना होगा।
विज्ञापन
कंपनियों से वसूलेगा चार्ज
आईआरसीटीसी इसके अलावा कंपनियों से वार्षिक रखरखाव शुल्क भी वसूलती है। इसके अलावा वो 5 रुपये डिस्पले विज्ञापनों के और 15 रुपये का शुल्क कैशबैक पर भी इन कंपनियों से वसूलेगी। वहीं अगर कोई भी कंपनी अपनी वेबसाइट पर किसी थर्ड पार्टी के उत्पादों को बेचती है तो उससे 25 रुपये प्रति टिकट शुल्क वसूला लाया जाएगा।
विज्ञापन